मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हमारे नेताओं ने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया – श्रीमती बिसेन 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने धनौरा एवं छपारा मंडल के प्रवास किये

Seoni 18 February 2025
हमारे नेताओं ने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया - श्रीमती बिसेन  - Seoni News
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी देश के प्रत्येक नागरिक को सक्षमता प्रदान करने के संकल्प के साथ काम कर रही है पिछले कुछ वर्षो में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हुये है और देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है । आज देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और आम जनता में अटूट विश्वास है कि भाजपा जो कर सकती है वह कोई दूसरा राजनैतिक दल नहीं कर सकता । आज देश जिस तेजी से विकास और मानव कल्याण के कार्य कर रहा है यह सब भाजपा के कार्यकत्र्ताओं द्वारा दी गयी ताकत का परिणाम है, इस प्रकार के उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने धनौरा एवं छपारा मंडल के प्रवास  मंडलों में आयोजित उनके प्रथम आगमन के अभिनंदन कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कही । 
हमारे नेताओं ने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया - श्रीमती बिसेन  - Seoni News
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और पूरी निष्ठा से देश की सेवा करते रहे और उसी का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है । हमारी नीतियो और नेताओ की योजनाएँ अब साकार रूप ले रही है । प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है । 

भाजपा ने जो विकास के कार्य किये कांग्रेस से उसकी कल्पना नहीं की जा सकती – राकेश पाल 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के केवलारी विधानसभा के मंडलो में चल रहे प्रवास के दौरान उपस्थित पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में जिला भाजपा की कमान मातृशक्ति को सौंपने पर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हमारा विश्वास है भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती मीना बिसेन का कार्यकाल संगठन को सही दिशा में मजबूती प्रदान करने वाला साबित होगा । श्री पाल ने कहा कि भाजपा ने जो विकास और जनकल्याण के कार्य किये है । कांग्रेस जैसे दलों से उसकी कल्पना नहीं जा सकती । श्री पाल ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने, राम मंदिर के पुनर्निर्माण,  केन-बेतवा (केबी) नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना सहित अनेको ऐतिहासिक कार्यो का उल्लेख किया तथा कहा कि सिवनी जिले के साथ केवलारी विधानसभा में भी विकास के उल्लेखनीय कार्य हुये है । श्री पाल ने कार्यकत्र्ताओं से एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती देने की बात कही । 
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन के मंडलों में पहुँचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ और भाजपा कार्यकत्ताओं में उत्साह का माहौल रहा । धनोरा मंडल में पहुँचने पर मझंगवाँ कुडारी, भसूड़ा पिपरिया साजपानी सहित धनौरा के अनेक स्थानो ंमें कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया । 
हमारे नेताओं ने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया - श्रीमती बिसेन  - Seoni News
प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर,पूव्र भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,आनंद शर्मा,  प्रदीप राय, नवल श्रीवास्तव, नरेंद्र ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला उईके, युवराज सिंह राहंगडाले, डालसिंह मर्सकोले, पीयूष दुबे, रामलाल राय,  अभिषेक दुबे,  संजय पप्पू सोनी, राजू यादव , मुकेश बघेल,  सुजीत मिश्रा  निलेश जैन लकी राय, संतोष गुमास्ता, बालमुकुंद बघेल, नारायण सिंह बघेल ममलेश पटेल, राजा पटेल, श्रीमती राजेश्वरीउइके श्रीमती शांति बाई राजनेगी श्री मतिममता ठाकुर श्रीमती जानकीबाई विनोद दुबे, राजेंद्र राय, ऋषभ जैन पहलाद राय, विनय राय, बसंत प्रजापति, दुलीचंद जैन रामगुलाम रजक, रविंद्र तिवारी, लकी श्रीवास्तव, याकूब खान राघवेंद्र मिश्रा, सुजान बघेल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, गुलाब सिंह, संत कुमार राय,  बाबूलाल अग्रवाल ,पंकज जोलदेव, मंडल अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, नवनीत ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, स्वर्णिम साहू, विजय गोयल, मेहताब सिंह, राजेश्वरी जितेंद्र सिंह, सोहन कश्यप, चमन रूनीझा, कैलाश तंतुवाय,  राघवेंद्र पाठक एवं अन्य जस्ट श्रेष्ट छपरा मंडल के आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button