देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

खतरे में प्रकृति, जागो समाज: साइकिल यात्रा से देश को चेतावनी दे रहे जितेन्द्र झा, सिवनी में दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण एवं गौ संवर्धन का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा

सिवनी आगमन पर हुआ स्वागत, समाज को दे रहे हैं जागरूकता का संदेश

Seoni March 19, 2026

सिवनी यशो:- पर्यावरण संरक्षण एवं गौ संवर्धन का व्यापक संदेश देने मध्यप्रदेश भिंड निवासी जितेन्द्र कुमार झा साईकिल से भारत भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने अपनी यह साहसिक यात्रा 29 फरवरी 2024 को प्रारंभ की थी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते जितेन्द्र कुमार झा
पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा: जितेन्द्र कुमार झा का सिवनी आगमन

दो वर्ष से अधिक समय में इन्होंने देश के 15 राज्यों की यात्रा पूर्ण कर ली है और इसी यात्रा के तहत आज उनका सिवनी आगमन हुआ। होटल बाहुबलि के संचालक एवं भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने उनकी इस साहसिक मानव कल्याण की पवित्र यात्रा को उम्दा प्रयास करार देते हुए कहा कि जितेन्द्र जी की यात्रा से सकारात्मक परिणाम आयेंगे।

विशेष: यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण, गौ संवर्धन और समाज में सकारात्मक जागरूकता का संदेश दे रही है।

सिवनी पहुँचने पर दैनिक यशोन्नति से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि दो वर्ष से अधिक समय से वे पर्यावरण संरक्षण, गौ संवर्धन और युवाओं से सकारात्मक दिशा में बेहतर प्रयासों के लिये आग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में प्रकृति को बहुत अधिक नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जिससे आने वाला समय कठिन होने के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। शुद्ध हवा, पानी और अन्न दूषित हो रहा है।

पर्यावरण को संरक्षित और संतुलित करने वाले हमारे पशु-पक्षी एवं जीव-जंतु विलुप्त हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। गाय को बचाने के लिये जो प्रयास होना चाहिये, वह नहीं हो पा रहे हैं। यह कार्य सरकारों से अधिक समाज के सहयोग से ही संभव है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते जितेन्द्र कुमार झा
पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा: जितेन्द्र कुमार झा का सिवनी आगमन

समाज और युवाओं का मिल रहा समर्थन

उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान उनका बहुत सुखद अनुभव रहा है। जो बात वे करते हैं, उसे समाज का हर वर्ग स्वीकार करता है। इस यात्रा में लाखों व्यक्तियों से संपर्क हुआ है। यदि कुछ व्यक्ति भी उनके संदेश से प्रभावित होकर पर्यावरण और गौ संवर्धन जैसे संदेश को अपनाते हैं, तो उनके लिये यह संतोष प्रदान करने वाला प्रयास रहेगा।

पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते जितेन्द्र कुमार झा
पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल यात्रा: जितेन्द्र कुमार झा का सिवनी आगमन

अनेक युवाओं ने उनके प्रयास की सराहना की और जागरूकता समाज के बीच लाने के लिये संकल्प लिये। उन्होंने अपनी यात्रा में हर आयु वर्ग के व्यक्तियों से संपर्क किया। युवा एवं मातृशक्ति के बीच उन्होंने लंबे संवाद किये हैं और लोगों ने उनके आग्रह को रुचिपूर्वक सुना है।

यात्रा में आईं चुनौतियाँ, फिर भी संकल्प मजबूत

अनेक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया। हर स्थान पर उनके संदेश को सुना गया और सराहा गया है। यात्रा में मौसम, भाषा और खानपान की भिन्नता से कुछ कठिनाइयाँ हुईं, परंतु यात्रा का अनुभव सार्थक और संतोषजनक रहा है।

आगे की योजना: अब दक्षिण के राज्यों की ओर यात्रा होगी तथा पंजाब में यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा लगभग एक वर्ष और जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी वे सिवनी से होकर उत्तर के राज्यों की ओर निकले थे। उस समय भी सिवनी में संतोष अग्रवाल जी से उनका संपर्क हुआ था और उन्होंने सम्मानजनक रूप से आदर-सत्कार करते हुए शुभकामनाएँ दी थीं। पुनः सिवनी पहुँचने पर उन्होंने ससम्मान विश्राम आदि की व्यवस्थाएँ प्रदान कीं और अनेक सकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से भेंट कराई।

सिवनी पहुँचने पर संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अतुल बघेल, संतोष जैन, मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं ऋषभ शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया और सार्थक चर्चा की।

https://www.google.com/amp/s/hindi.news18.com/amp/news/bihar/purnia-hisar-two-boys-run-9-thousand-km-cycle-for-environment-and-intoxication-awareness-5000899.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!