मध्यप्रदेशसिवनी

सरदार पटेल 150वीं जयंती: छात्रों ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सेवा को समझा

Seoni 25 August 2025

सिवनी यशो:- भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार –

सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम व पुलिस लाइन का भ्रमण किया ।

इस दौरान छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे ने “लौह पुरुष” सरदार पटेल के भारत की राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा में योगदान को याद करते हुए बताया कि –

किस प्रकार स्वतंत्र भारत में पुलिस जन कल्याण और जन सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करती है।

उन्होंने पुलिस की साइबर शाखा तक की यात्रा से छात्रों को अवगत कराया।

छात्रों को डॉयल-112 की नवीन सेवा प्रणाली, सीसीटीवी सर्विलांस, स्टूडेंट दिशा लर्निंग, क्वार्टर गार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।

सूबेदार जितेंद्र रावतकर और सूबेदार शशिकला बहेटवार ने छात्रों को पुलिस सेवा और यूनिफॉर्म सर्विस में कैरियर अवसरों की जानकारी दी।

इसके साथ ही अनुशासन, मेहनत और पढ़ाई के जरिए देश सेवा करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में साइबर व ट्रैफिक सेफ्टी की जानकारी भी छात्रों को प्रदान की गई ।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका सुश्री शिखा पटले एवं शिक्षक डी.पी. शिववेदी भी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!