नदियां जीवन का आधार- पटेल
जल स्रोतोंं के संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा के लिए युवाओं से आगे आने का किया आव्हान
Seoni 30 March 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडीपार के ग्राम कोलासुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री पटेल ने सागर नदी उद्गम स्?थल का निरीक्षण किया तथा पूजन अर्चन कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा आलोक दुबे सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
मंत्री श्री पटेल ने उपस्थितजनों को संबोधित कर कहा कि प्राकृतिक रूप से दुर्गम पहाड़ों से निकलने वाली नदियां जीवन का आधार है। नदियों से मिलने वाला जल हमारे भरण-पोषण तथा अन्?य जरूरतों के लिए नितांत अनिवार्य है। उन्?होंने कहा कि आज हम देखते हैं कि नदियों के स्?त्रोत लगातार सूख रहे हैं, हमें आने वाली पीढी के उज्?जवल सुगम भविष्?य के लिए आज चिंतन करने की आवश्?यकता है। मंत्री श्री पटेल ने शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान में भी प्रकाश डालकर युवाओं को आगे आकर जिम्?मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने युवाओं से जल स्?त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा वृक्षारोपण के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं बल्?की पौधे का वृक्ष बनना जरूरी है। उन्होंने उपस्थितजनों से आने वाले बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का आव्हान किया।




