छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पवन नाग होंगे परासिया एबीवीपी के नगर अध्यक्ष, दीपांशु यादव नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परासिया नगर कार्यकारिणी की घोषणा

छिंदवाड़ा/परासिया यशो:- विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे भारत देश में राष्ट्रवादी विचार को लेकर निरंतर सात दशकों से छात्रहित व राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। संगठन में कार्य विस्तार के लिए विद्यालय इकाई महाविद्यालय इकाई एवं नगर इकाई तीन महत्वपूर्ण कार्यकारिणी होती है। जो लगातार छात्रहित राष्ट्र्रहित के विषयों को शासन प्रशासन तक पहुंचने का कार्य करती है। 2023-24 की पूर्व नगर कार्यकारिणी भंग की गई एवं परासिया नगर में संगठन विस्तार के लिए सत्र 2024-25 की पुन: नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ. पवन नाग, नगर मंत्री के रूप में दीपांशु यादव की घोषणा की गई व एवं अन्य दायित्व के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी घोषणा के दौरान शासकीय पेंचवली महाविद्यालय की प्राचार्य नंदिता त्रिवेदी, जिला संगठन मंत्री सत्यम मानिकपुरी, जिला संयोजक मोहित डेहरिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा डोहले, पीयूष श्रीवास, आशीष चंद्रवंशी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button