छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट की जनता तंग हो गई है कांग्रेसी विधायक से – कमल

बरघाट यशो:-नामांकन के पश्चात् सिवनी जिलें में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार की गति बढ़ा दी है। बरघाट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में चुनावह जनसंपर्क कर अपने लिए समर्थन मांग रहे है ।
श्री मर्सकोले ने अपने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अपने कार्यकाल के दौरान अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ किया है, जिसका आमजन को सीधा फायदा मिल रहा है। लाडली बहन योजना, सीखो कमाओ योजना, आहार अनुदान योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनत को समृद्धि प्रदान करने का काम किया है । भाजपा प्रत्याशी ने विपक्ष कांग्रेसी उम्मीदवार और विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में बरघाट की जनता वर्तमान विधायक से तंग हो गई है, पिछले 5 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की गति थम गई हैं। कांग्रेसी विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान बरघाट विधानसभा में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी करके विधानसभा रहवासियों को परेशान किया है जिससे तंग होकर बरघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता दोबारा से बरघाट में कमल का फूल खिलाना चाहती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button