मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

31 मार्च तक प्रत्येक ग्रामीण के घर तक गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करें – पीएचई पीएस नरहरि

एकल नलजल योजना एवं समूह नल जल योजना के कार्यो की समीक्षा की
पीएचई पीएस नरहरि ने, प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर किये जायें नल कनेक्शन, अन्य विभागों के इंजीनियर भी जुटेंगे अभियान में

 Seoni 01 February 2025

सिवनी यशो:- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने शनिवार 1 फरवरी को जल जीवन मिशन अंतर्गत जिलें में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिलें में विकासखंडवार एकल एवं समूह नल जल योजना में लक्षित एवं पूर्ण कार्यो की समीक्षा करते हुए एकल नल जल योजनाओं में चयनित सभी ग्रामों में 31 मार्च तक प्रत्येक ग्रामीण के घर तक गुणवत्ता युक्त जल पहुँचाने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएचई के अधिकारियों को दिन-प्रतिदिन के हिसाब से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये है। प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने अधिकारियों को पीएचई विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को फील्ड में रहने की हिदायत दी। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए पीएचई विभाग के इंजीनियरों के अलावा अन्य विभागों के इंजीनियरो का सहयोग लेकर शेष रहे 38759 नल कनेक्शन पूर्ण करते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

31 मार्च तक प्रत्येक ग्रामीण के घर तक गुणवत्तायुक्त पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करें - पीएचई पीएस नरहरि - Seoni News

पीएस श्री नरहरि ने सहायक यंत्रीवार से कार्य पूर्णता के लिए आवश्यकता और समस्या के बारे में भी पृथक पृथक से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पीएस श्री नरहरि ने समूह नल जल योजनाओं की भी जिलें में क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए योजना से जुडऩे से शेष रहें ग्रामों को भी समय सीमा में जोडऩे के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया हैं। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने पीएस श्री नरहरि को निर्देशों अनुरूप लक्ष्य पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया।

रोड़ रेस्टोरेशन कार्यो में भी गति लाने के निर्देश

पीएस श्री नरहरि ने पाइप लाइन बिछाने के कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़को की मरम्मत कार्यो को भी प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को अब पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की कटर के माध्यम से व्यवस्थित कटिंग करके ही कार्य करने के लिए निर्देशित किया हैं। इसके उपरांत उसकी भी तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के भी निर्देश

पीएस श्री नरहरि ने विभागीय अधिकारियों को नलजल कार्यो से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता और नियमितता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया हैं।

इस कारण मिल रही छिंदवाड़ा को देशव्यापी सराहना

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button