छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छिन्द्वाड़ा यशो:- केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार छिन्दवाड़ा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 01 के परिसर में विद्यालय में अध्यनरत छात्र – छात्राओं के साथ मिलकर शीशम, कटहल, करंज, अशोक, चीकू आदि पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एचपी धारकर, शिक्षक धनराज खरपुसे, दीनानाथ पवार, राजनंद कुमार वर्मा, शरद कुमार नामदेव, दीपक डोंगरे,अतुल कुमार गुप्ता,प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति, पर्यावरणविद श्यामल राव, विनोद तिवारी, अशोक मिश्रा, के के उरमलिया, एनवायके के प्रतिनिधि राहुल बानिया, विनोद डेहरिया सहित गणमान्यजनो ने उपस्थित होकर पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया 7 इस अवसर पर प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की बिगड़ते पर्यावरण संतुलन एवं जलवायु परिवर्तन को वृक्षारोपण कर ही सुरक्षित किया जा सकता है ।हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरुर लगाना चाहिए और उसे संरक्षित करना चाहिए। तभी हम अपने आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रख पाएंगे।



