क्राइमसिवनी

एक ही रात चार चोरियां : सूना घर और तीन ज्वेलरी दुकानों से लाखों के गहने गायब

Seoni 24 June 2024
छपारा यशो:- छपारा नगर में बीती रात चोरों ने आतंक मचा दिया। नगर के बंजारा मोहल्ला स्थित एक सूने घर और तीन ज्वेलरी दुकानों में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी की इन वारदातों से नगर में हड़कंप मच गया है।

छपारा में ज्वेलरी की दुकानों में सेंधमारी के बाद पुलिस जांच करते अधिकारी
छपारा में ज्वेलरी की दुकानों में सेंधमारी के बाद पुलिस जांच करते अधिकारी

सूना घर बना पहला निशाना

विवेकानंद वार्ड निवासी विवेकचंद भारती के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया जब उनका परिवार खेत में स्थित मकान में रात्रि विश्राम हेतु गया था। चोरों ने ताले तोड़कर घर में प्रवेश किया, अलमारी से करीब 20-25 तोला सोना और 2.5 किलो चांदी के गहने चोरी कर लिए।

छपारा में ज्वेलरी की दुकानों में सेंधमारी के बाद पुलिस जांच करते अधिकारी
छपारा में ज्वेलरी की दुकानों में सेंधमारी के बाद पुलिस जांच करते अधिकारी

तीन ज्वेलरी दुकानों में सेंध

फ्री चर्च के पास स्थित दुकानों को भी चोरों ने नहीं बख्शा:
श्रृंगार श्री ज्वेलसर्: दोनों ताले तोड़कर चांदी की अंगूठियां और गहनों पर हाथ साफ।
देव ज्वेलसर्: शटर खोलने की कोशिश नाकाम, लेकिन क्षति पहुंचाई गई।
आराध्या ज्वेलसर्: अंदर घुसे पर लॉकर नहीं खोल सके, आर्टीफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार।

पुलिस जांच शुरू, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट साक्ष्य जुटाए। चोरी की यह शृंखला सुबह से दोपहर तक जांच के केंद्र में रही। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

नगरवासियों में रोष, रात्रि गश्त की माँग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। नागरिकों ने रात्रि गश्त तेज करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!