Seoni 27 December 2025
सिवनी यशो:- कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक संगठित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व में ट्रक छोड़कर फरार हुए दो गौ-वंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में 31 नग गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर कत्लखाने ले जाने की पुष्टि हुई है।
दिनांक 14 दिसंबर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान मुंगवानी रोड पर पुलिस रेड के समय आरोपी 10 चक्का ट्रक (MH-31-DS-1393) को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने उसी दिन 31 नग गौवंश को मुक्त कर ट्रक जप्त किया था।
13 दिन बाद गिरफ्त में आए आरोपी
दिनांक 27 दिसंबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध रूप से सिवनी में घूमते पाए गए दोनों आरोपियों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
सिवनी कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करी पर कार्रवाई में –
महेंद्र बारापात्रे पिता रामभाव बारापात्रे, उम्र 34 वर्ष
निवासी – विनोबा भावे नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) (वाहन स्वामी)
रविंद्र रेड्डी
पिता अनिल रेड्डी, उम्र 42 वर्ष
निवासी – संजय गांधी नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) (ट्रक चालक)
आरोपियों ने बताया कि वे नरसिंहपुर से गौवंश भरकर अवैध रूप से कत्लखाने ले जा रहे थे, तभी पुलिस को देखकर ट्रक छोड़कर भाग निकले थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
जप्त संपत्ति
10 चक्का ट्रक (MH-31-DS-1393) – अनुमानित मूल्य ₹10 लाख
31 नग गौवंश – अनुमानित मूल्य ₹4.10 लाख
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक सतीश तिवारी,
सउनि जयदीप सेंगर,
प्र.आर. मुकेश गोंडाने,
आरक्षक प्रदीप चौधरी,
मुकेश चौरसिया,
रत्नेश कुशवाहा,
रविंद्र डहेरिया,
सतीश इनवाती,
इरफानउद्दीन खान की सराहनीय भूमिका रही।



