गौवंश अपराध के सम्बंध में अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न
Seoni 02 June 2025
केवलारी यशो :- गत 27 मई को जिला सिवनी में अनुभाग केवलारी अंतर्गत गौवंश की घटनाओं एवं अंतर्विभागीय सहयोग हेतु राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त अंतर्विभागीय बैठक SDM कार्यालय केवलारी में सम्पन्न हुई।
बैठक में गौवंश तस्करी के सम्बंध में वन विभाग के द्वारा पुलिस विभाग को दैनिक सूचना संकलन एवं गोपनीय सूचना देने, गौवंश एवं वन अपराध में पुलिस,वन एवं राजस्व विभाग में आपसी सहयोग, गौवंश तस्करी के संवेदनशील ग्रामों की नियमित गश्ती एवं सूचना अदान-प्रदान करने, जंगलों के रास्ते आने-जाने वाले मावेशी किस उद्देश्य से जा रहे है उनकी जानकारी चरवाहो व स्थानीय लोगों से जानकारी लेते रहना, बिना नंबर वाली गाडियों की चैकिंग करना इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केवलारी द्वारा अवगत कराया गया कि गौवंश अपराध/तस्करी की सूचना देने वाले को 5000 रूपये नकद ईनाम दिया जायेगा।
उक्त अंतर्विभागीय बैठक में महेश अग्रवाल SDM केवलारी,आशीष भराडे SDOP केवलारी, डॉ. आर.के. गुरूदेव SDO FOREST केवलारी, अनिल क्षत्रिय Dy.DM वन विकास निगम, अंकित नरवरे रेंज ऑफिसर केवलारी, एच0सी0 इनवाती रेंज ऑफिसर कान्हीवाडा,एच0एल0 दाहिया रेंज ऑफिसर पांडिया छपारा, एस0के0 बनवाले सहायक परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी उपस्थित रहे।



