परासिया यशो:- परासिया क्षेत्र के स्कूल आराधना कान्वेंट के विद्यार्थियो को सामाजिक बुराईयिों, रुढिवादिता के प्रति जागरुक किया। विद्यार्थियों से पुलिस ने कहा कि रुढिवादिता समाज के विकास में बाधा उत्पन्न करती है। एसआई नरेंद्र तिवारी, आरक्षक संजय बघेल, ओमनरेश बघेल, संजय चंद्रवंशी स्कूल पहुंचे। एसआई नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कानून से जिन बुराईयों को ठीक नहीं किया जा सकता उनके प्रति जागरुकता लाने के लिए मै अभिमन्यु हूं अभियान चलाया जा रहा है।
नशा, दहेज प्रथा, रुढिवादिता, अषिक्षा, लिंग भेद जैसी बुराईयों के प्रति पुलिस विद्यार्थियों को जागरुक कर रही है। उन्होंने मोटर यान अधिनियम और साईबर क्राईम को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरुक किया। प्राचार्य मधु राय ने सामाजिक बुराईयों और वाहन चालन के नियमों को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन निधि चौरसिया ने किया। शाला कैप्टन आयशा खान और वाईस कैप्टन खुशी तिवारी, विद्यार्थी नीरज यादव, पुष्कर मालवी का पुलिस ने सम्मान किया। इस कार्यक्रम में एसआई नरेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा परिवार को तबाह करता है। दहेज बडी बुराई है।
अश्लीलता संस्कृति को खत्म कर रही है। व महिला का सम्मान करना चाहिए। और पुरुषों के विकास के बराबर महिलाओं का विकास नही हो पा रहा है। दोनो का विकास होगा तो देश एवं समाज का विकास होगा। महिमाओं की सोच के प्रति संवेदनशीलता रखने की उन्होंने बात कही। कहा कि उनकी बात का सम्मान रहे। एवं उनकी सोच को न दबाए। असंवेदनशील नही रहना है। उनके दुख सुख को समझना है। अशिक्षा भू्रण हत्या पर भी उन्होंने जानकारी दी।