सिवनी

नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती

 155 वाहनों पर चालानी कार्यवाही, 97,400 समन शुल्क वसूला

Seoni 10 September 2025

सिवनी यशो:- पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 दो दिनों में 155 वाहन चालान

विशेष अभियान के अंतर्गत पिछले दो दिनों में कुल 155 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने 97,400 समन शुल्क वसूल किया।

 फिटनेस नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

जाँच के दौरान 11 वाहन ऐसे पाए गए जिनकी फिटनेस नहीं थी। इन पर फिटनेस संबंधी धाराओं में कार्रवाई करते हुए 28,000 का जुर्माना लगाया गया।
साथ ही, वाहन क्रमांक MP-22 H-1475 पर फिटनेस एवं बीमा दोनों न होने के कारण कार्रवाई की गई और 10,000 का जुर्माना वसूला गया।

 संदेश

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा हेतु सभी नियमों का पालन करें। फिटनेस, बीमा, सीट बेल्ट, हेलमेट जैसे नियमों का पालन न केवल जुर्माने से बचाता है बल्कि जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

https://mp.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!