Tue, 20 Oct 2026 | 05:26:48 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

30 करोड़ की सौगात: सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की 11 सड़कों को मिली मंजूरी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 02, 2026 10:20 pm / Post views : 50

30 करोड़ की सौगात: सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की 11 सड़कों को मिली मंजूरी
शेयर करें:
बंटी विवेक साहू सड़क मंजूरी - छिंदवाड़ा-पांढुर्णा की 11 सड़कों के लिए 30.17 करोड़ मंजूर
Chhindwara 02 June 2026 छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से दोनों जिलों की 11 सड़कों के निर्माण के लिए 30 करोड़ 17 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्तीय समिति की 299वीं बैठक में इन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे हजारों ग्रामीणों और यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

सांसद की पहल से मिली विकास परियोजनाओं को गति

जानकारी के अनुसार सांसद बंटी विवेक साहू ने हाल ही में भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की लंबित सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया था। सांसद के आग्रह के बाद इन सड़कों को बजट में शामिल किया गया और अब स्थाई वित्तीय समिति द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।

वर्षों से उठ रही थी सड़क निर्माण की मांग

दोनों जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर स्थिति में थीं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा लगातार इन मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी। सांसद बंटी विवेक साहू के विभिन्न क्षेत्रीय दौरों के दौरान भी लोगों ने सड़क समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था।

आवागमन और विकास को मिलेगा नया आधार

सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों को फसल परिवहन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। इससे दोनों जिलों के विकास को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जताया आभार

11 सड़कों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। https://chhindwaraupdate.com/news/mp-bunty-vivek-sahu-performed-the-ground-breaking-ceremony-for-the-construction-of-a-road-in-savli

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें