Tue, 20 Oct 2026 | 01:08:57 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा सरकार महंगाई को दे रही बढावा, परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 04, 2025 11:37 pm / Post views : 290

भाजपा सरकार महंगाई को दे रही बढावा, परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
शेयर करें:
Chhindwara 04 July 2025 छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा की तीन इंजन वाली सरकार में विकास व रोजगार को विराम लग चुका है, जबकि पूरी गति से केवल भ्रष्टाचार, अपराध और महंगाई दौड़ रही है जिसमें सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पिस रहा है। आम जनता को भनक भी नहीं लगती और रोजमर्रा की सामग्री से लेकर रेलवे का किराया बढ़ा दिया जाता है, जिसमें गरीब तबके का तेल निकल रहा है। भाजपा सरकार गरीब और आदिवासियों पर अत्याचार कर उनकी मेहनत व खून पसीने की गाढ़ी कमाई को चूस रही है। उक्त उदगार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन प्रस्तुत करते समय व्यक्त किए। यह भी पढ़ें :- हर्रई में पंडित रमेश पोपली जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत है। किन्तु भाजपा के सांसद, भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकार के द्वारा जिले के विकास से कोसो दूर केवल झूठी वाहवाही लूट रही है। उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की खिलाफत और जिले के रूके हुए विकास पर भाजपा को जमकर घेरा। आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के द्वारा निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा के लिए भी विचार-विमर्श किए गए। बैठक उपरांत कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी, भाजपा नेताओं ने दी शुभाकामनाएँ

तीन सूत्रीय मांगों का प्रस्तुत किया ज्ञापन:-

कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को प्रस्तुत किया। प्रस्तुत ज्ञापन में कहा कि जुलाई से अनावश्यक रूप से रेलवे के किराए में बढ़ोत्तरी कर दी गई है जिससे गरीब वर्ग परेशान है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर फर्जी प्रकरण बनवाया गया है उसे तत्काल वापस लिया जाए। प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। वर्तमान में अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई में आदिवासी के साथ हुई बबर्रता की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय पूर्व विधायक लीलाधर पुरिया, नारायण शर्मा नपाध्यक्ष, गोविंद बिजौलिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, कमल राय समन्यवक, बसंत मालवीय नगर अध्यक्ष, वीर बहादुर सिंह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष उमरेठ, मानक बेलवशी, सुनील जायसवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत, हरिप्रसाद गुड्डा नगर पंचायत चांदामेटा, अमजद खान, अंजलि श्रीवास्तव, गगन खंडूजा, सुशील जायसवाल, निसार खान पार्षद, सावित्री वर्मा, पूनम कैथवास, नीलोफर खान, ब्रजेश भालवी, प्रतिमा बैस, पूजा मरकाम, अलाउद्दीन खान, विवेक मिश्रा, दीनाथ यादव व अजहर खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें