Tue, 20 Oct 2026 | 01:23:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: सांसद बंटी विवेक साहू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 05, 2026 10:23 pm / Post views : 12

राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: सांसद बंटी विवेक साहू
शेयर करें:

सांसद ने शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर जताया आभार, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का किया आह्वान

चौरई शिक्षक सम्मान समारोह - सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा- शिक्षक राष्ट्र निर्माता

Chhindwara 05 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- भारत प्राचीन काल से ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। देश के ऋषि-मुनियों, आचार्यों, कुलगुरुओं और शिक्षकों ने अपने ज्ञान, तपस्या और अथक प्रयासों से भारत को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और समर्पण का पाठ पढ़ाने के साथ देश की भावी पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं।

यह बात छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर चौरई स्थित अन्नपूर्णा लॉन में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अनेक विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं।

सैकड़ों शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर किया सम्मान

समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने उपस्थित सैकड़ों शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए शिक्षकों का सम्मान करना गौरव की बात है।

सांसद ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी दिखाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को प्रकृति, संस्कृति, भारतीय परंपराओं और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करें शिक्षक

सांसद बंटी विवेक साहू ने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों और आम नागरिकों को त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीद के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दे सकेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में गुरु के समान होते हैं। वे विद्यार्थियों को सही और गलत के बीच अंतर समझाने के साथ कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज को उनके योगदान का सदैव सम्मान करना चाहिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग, भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, संदीप मोहोड़, पूर्व विधायक रमेश दुबे और भाजपा जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सम्मान के लिए सांसद और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े :- 
शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माता, सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का हुआ गरिमामय सम्मान टीचर्स डे पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ऑफलाइन होगी TET सीहोर में बनेंगे 1200 केवी तक के पावर ट्रांसफार्मर, ग्लोबल मार्केट में होगी मध्यप्रदेश की नई पहचान किसानों को अब सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://x.com/PKVarmaRanchi/status/2096104781467251008?s=20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष