Tue, 20 Oct 2026 | 01:36:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 14, 2026 08:37 pm / Post views : 39

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं
शेयर करें:

डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सिवनी जिला संयोजक

Seoni 14 October 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अंतर्गत डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा को सिवनी जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह बघेल ने उनकी नियुक्ति की है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को डॉ. मिश्रा ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की। [caption id="attachment_53489" align="alignleft" width="300"]भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सिवनी जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हुए। डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सिवनी जिला संयोजक[/caption] इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने डॉ. मिश्रा को चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रकोष्ठ की सशक्त टीम तैयार कर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाए और संगठन को और मजबूती प्रदान की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मिश्रा अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन से लिया आशीर्वाद

डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन के निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डां. मिश्रा को मिली जिम्मेदारी पर जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं गजानन पंचेश्वर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. मिश्रा ने पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सु [caption id="attachment_53488" align="alignright" width="282"]भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सिवनी जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हुए। डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सिवनी जिला संयोजक[/caption] जीत जैन एवं प्रेम तिवारी, डॉ. अभिजीत चौहान, गोपाल पंवारे, उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज राहंगडाले, संजीव मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री अजय डागोरिया और दीपू मिश्रा से भी मुलाकात की। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग का भरोसा दिलाया।  

 चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से जनसेवा पर जोर

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अपेक्षा व्यक्त की कि डॉ. मिश्रा चिकित्सा प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाते हुए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी जनहित के विषयों को आगे बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रभावी पहल करेंगे। नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जनहितकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और सेवा कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों को लाभ पहुंचाना महत्वपूर्ण है। चिकित्सा प्रकोष्ठ की सशक्त टीम के माध्यम से ऐसे प्रयासों को नई गति मिल सकती है। डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति से जिले में चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को विस्तार देने और स्वास्थ्य क्षेत्र में संगठन की जनसेवा संबंधी भूमिका को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़े :-
शरद पूर्णिमा पर छिंदवाड़ा में सजेगी विशेष रामलीला, अयोध्या लौटे श्रीराम का होगा भव्य मंचन “न्यूक्लियर प्लांट का काम नहीं होने देंगे, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें” — किसानों के मुद्दों पर अमित सक्सेना के तीखे तेवर राजनीति कोई फुग्गा नहीं कि हवा भरकर फुला दिया जाए, इसके लिए धैर्य, साहस और संघर्ष जरूरी : विधायक राजकुमार कर्राहे छपारा में माय भारत का जागरूकता अभियान: नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, आपदा बचाव और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश https://www.facebook.com/share/p/1F1B3wuZL5/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें