Mon, 19 Oct 2026 | 09:41:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ.

Seoni BJP Abhishek Dubey Statement: “बिना आधार के आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत”- अभिषेक दुबे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 11, 2026 09:38 pm / Post views : 695

Seoni BJP Abhishek Dubey Statement: “बिना आधार के आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत”- अभिषेक दुबे
शेयर करें:
Seoni BJP Abhishek Dubey Statement: सिवनी में भाजपा नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कांग्रेस नेता राजा बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सिवनी राजनीति: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
“जब हाथी अपनी मस्त चाल से चलता है, तो भौंकने वालों की आवाज़ से उसकी दिशा नहीं बदलती” — अभिषेक दुबे

बिना सिर-पैर के आरोप लगाकर चर्चा में रहना चाहती है कांग्रेस

Seoni March 11, 2026 सिवनी यशो:- कांग्रेस के कुछ नेता केवल चर्चाओं में बने रहने के लिए अमर्यादित भाषा का सहारा लेते हुए बिना सिर-पैर के आधारहीन आरोप लगाते रहते हैं। कांग्रेस नेता राजा बघेल का “चोर और डकैत” वाला बयान भी उन्हीं घटिया कांग्रेसी संस्कारों से प्रेरित है। उक्त आशय की बात भाजपा सिवनी नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कांग्रेस नेता राजा बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कही।

Seoni BJP Abhishek Dubey Statement : दिनेश राय मुनमुन की ईमानदारी और विकास कार्यों से प्रदेश परिचित

Seoni BJP Abhishek Dubey Statement में श्री दुबे ने कहा कि राजा बघेल जैसे नेताओं के बयानों का आशय सिवनी जिले की जनता भली-भांति समझती है। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की विकासवादी सोच, ईमानदारी और जनसेवा से पूरा प्रदेश परिचित है, इसलिए किसी को सफाई देने या समझाने की आवश्यकता नहीं है। मनगढ़ंत आरोपों से न तो उनकी छवि पर कोई असर पड़ा है और न ही आगे पड़ेगा।

पेंच की नहरों से खेतों तक पानी, मेडिकल कॉलेज और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

Seoni BJP Abhishek Dubey Statement में कहा कि विधायक दिनेश राय मुनमुन ऐसे जननेता हैं जिन्होंने विकास और नि:स्वार्थ सेवा के बल पर जनता के दिलों में स्थान बनाया है। यही कारण है कि वे सिवनी विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और जनता का विश्वास भविष्य में भी उनके साथ रहेगा। उनके भागीरथी प्रयासों से पेंच परियोजना की नहरों का पानी खेतों तक पहुंचा और किसानों के जीवन में खुशहाली का नया इतिहास बना। सिवनी को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली, शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण हुआ और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएँ सहज रूप से उपलब्ध हुईं। आज आमजनता के कार्य बिना दलालों और बिचौलियों के सीधे हो रहे हैं।

हाथी अपनी मस्त चाल चलता है, भौंकने वालों से नहीं बदलती दिशा

राजा बघेल जैसे नेताओं के बयान केवल क्षणिक शोर पैदा कर सकते हैं, लेकिन जनसेवा और विकास की मजबूत छवि पर उनका कोई असर नहीं पड़ता। जनता भली-भांति जानती है कि जब हाथी अपनी मस्त चाल से आगे बढ़ता है, तो भौंकने वालों की आवाज़ से उसकी दिशा नहीं बदलती। हाथी अपनी गरिमा और गति के साथ आगे बढ़ता रहता है। Seoni BJP Abhishek Dubey Statement में यह भी कहा गया कि सिवनी विधायक विकास और जनसेवा के इसी मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और ऐसे निराधार आरोप उनकी गति को रोक नहीं सकते।

सिवनी में कांग्रेस का भविष्य नहीं — अभिषेक दुबे

Seoni BJP Abhishek Dubey Statement  में कहा कि कांग्रेस नेता राजा बघेल को यह भ्रम भी दूर कर लेना चाहिए कि सिवनी में कांग्रेस की वापसी होने वाली है। पिछले चालीस वर्षों से कांग्रेस इस विधानसभा क्षेत्र में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है और आने वाले वर्षों में भी सिवनी की जनता कांग्रेस को स्वीकार करने वाली नहीं है।

https://www.facebook.com/share/p/18DJmgYANG/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष