अभ्युदय मध्यप्रदेश: भाजपा सरकार के विकास और सेवा के बेमिसाल 2 वर्ष – रामकिशोर कांवरे
विकास, सुशासन और जनसेवा की उपलब्धियों पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
एसआईआर, चुनाव सुधार और अटल जयंती को लेकर हुआ मंथन
बालाघाट यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “अभ्युदय मध्यप्रदेश” भाजपा सरकार के अंतर्गत विकास और सेवा के बेमिसाल दो वर्ष पूर्ण होने पर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरकार की उपलब्धियों, चुनाव सुधार, एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान) तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन एवं अटल स्मृति के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन से हुई।
सरकार के दो वर्ष: सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कांवरे ने कहा कि-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल, दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने बीते दो वर्षों में तेज विकास, पारदर्शी शासन और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ ज़मीन पर प्रभावी रूप से उतरी हैं।

चुनाव सुधार और एसआईआर पर विशेष चर्चा
कार्यशाला में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सारगर्भित उद्बोधन का मंडल व बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि-
वे मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान में बूथ स्तर पर सक्रिय योगदान दें।
अटल जयंती को सुशासन संकल्प के रूप में मनाने का निर्णय
कार्यशाला में 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन और अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प भी लिया गया।
अभूतपूर्व कदम निर्णायक सिद्ध हुए: रमेश भटेरे
पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे ने कहा कि—
-
किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
-
समर्थन मूल्य और कृषि अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण
-
महिलाओं के लिए सशक्तिकरण योजनाएँ
-
युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास
सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ है, जिससे जिले में अब विकास की नई बयार बहेगी।
स्वच्छ लोकतंत्र की नींव है एसआईआर: जितेन्द्र चौधरी
परसवाड़ा विधानसभा के बीएलए-1 जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि एसआईआर अभियान स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि –
वे निर्वाचन आयोग के अमले के साथ समन्वय बनाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति और विश्वास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,
जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम ने किया,
जबकि जिला महामंत्री अनुपमा नेताम ने आभार व्यक्त किया।
अभ्युदय मध्यप्रदेश भाजपा सरकार कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र क्षीरसागर ने दी।
https://mpvidhansabha.nic.in/house%20proceedings/hp011217.htm


