विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
Seoni 05 February 2026
सिवनी यशो:-सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के संकल्प के साथ गुरुवार 5 फरवरी 2026 को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

देवरीकलां से कार्यक्रम की शुरुआत
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री राय ने प्रातः 10 बजे ग्राम देवरीकलां में देवरीकलां से धोरिया की ओर एप्रोच रोड एवं विजना नदी में स्नान घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ग्राम-ग्राम पहुंची विकास की सौगात
इसके पश्चात विधायक ने ग्राम पहाड़ी एवं केकड़ा में सत्संग भवन में अतिरिक्त कार्य सह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, ग्राम पौंडी के छिंदवाह में स्नान घाट, छिंदवाह से अमानटोला की ओर एप्रोच रोड, ग्राम नयेगांव (झिरी) में नवलगांव से बक्सी की ओर एप्रोच रोड एवं स्नान घाट निर्माण का भूमिपूजन किया।

इसी क्रम में ग्राम लाठगांव में सामुदायिक भवन, पुलिया एवं विजना नदी में स्नान घाट, ग्राम तेंदनी में तेंदनीटोला से चिखली की ओर एप्रोच रोड व मोक्षधाम के पास निर्माण कार्य, ग्राम चमारीकलां में सामुदायिक भवन, ग्राम नांदियाकलां में शमशान घाट के पास स्नान घाट एवं नांदियाकलां से बंजर की ओर एप्रोच रोड, ग्राम इमलीपठार में इमलीपठार से जुबान की ओर एप्रोच रोड, भारतेंदनी में स्नान घाट, ग्राम मुंडरई में प्रधानमंत्री रोड स्थित तालाब में स्नान घाट, सामुदायिक भवन, मुंडरई से मुण्डाटोला की ओर एप्रोच रोड तथा मुण्डाटोला स्कूल में बाउंड्री वॉल सह मैदान निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसके अलावा ग्राम देवगांव में मुरझोर रोड स्थित तालाब में स्नान घाट एवं देवगांव से बंजारी बाघदेव की ओर एप्रोच रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं पर गंभीरता
भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने उपस्थितजनों को विकसित भारत – ग्राम (वीबी जीराम जी) अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका प्राथमिक लक्ष्य है।
“विकास धरातल पर दिखना चाहिए” – विधायक
विधायक श्री राय ने कहा कि स्नान घाट हों या गांव-गांव को जोड़ने वाली एप्रोच सड़कें,
ये सभी कार्य आमजन की सुविधा और सिवनी विधानसभा की प्रगति की मजबूत सीढ़ियां हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है,
उनकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा सभी कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
आत्मीय स्वागत, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक श्री राय ने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया,
जनपद अध्यक्ष छपारा सदम बरकड़े,
भाजपा मंडल अध्यक्ष चमारी ओम राजपूत,
जनपद उपाध्यक्ष प्रभात ठाकुर,
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष शेख शहजादा कुरैशी
सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,
जनप्रतिनिधि,
मातृशक्ति,
ग्रामीणजन,
विभागीय अधिकारी एवं
कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20250118N2&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=01/18/2025



