Mon, 19 Oct 2026 | 06:28:15 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 14, 2025 12:06 am / Post views : 464

विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा
शेयर करें:

लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर

Seoni December 13, 2025
सिवनी यशो:- राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में गठित विकास सलाहकार समिति का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सुझावों के माध्यम से जिले के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति देना है। समिति से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

मंत्री श्री वर्मा शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष, सिवनी में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

[caption id="attachment_38656" align="alignnone" width="1024"]“Minister Karan Singh Verma addressing Seoni District Development Advisory Committee meeting” विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा[/caption]

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले,  भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

पेंच परियोजना की नहरों में तेजी लाने के निर्देश

मंत्री श्री वर्मा ने जल संसाधन विभाग से जिले में नहरों के माध्यम से हो रही सिंचाई गतिविधियों की जानकारी लेते हुए किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पेंच परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन नहरों के कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

[caption id="attachment_38655" align="alignnone" width="1024"]“Minister Karan Singh Verma addressing Seoni District Development Advisory Committee meeting” विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा[/caption]

राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा

बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार सहित सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।

विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा

मंत्री श्री वर्मा ने जिले में उद्योग स्थापना,

कृषि विकास,

सिंचाई विस्तार,

रोजगार सृजन,

शिक्षा,

स्वास्थ्य एवं

अधोसंरचना विकास सहित अन्य विकास संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान समिति सदस्यों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने पिछले दो वर्षों में जिले में सड़कों,

पुल-पुलियों,

विद्यालयों,

छात्रावासों,

मेडिकल कॉलेज,

पेयजल,

विद्युत तथा रोजगार सृजन से जुड़ी विभागीय उपलब्धियों की भी समीक्षा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों की सराहना की।

https://www.krishakjagat.org/news/flower-cultivation-should-be-encouraged-in-religious-areas-divisional-commissioner-mr-singh/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष