Mon, 19 Oct 2026 | 09:11:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान

स्व. विमला वर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों को किया याद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 17, 2026 09:22 pm / Post views : 35

स्व. विमला वर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों को किया याद
शेयर करें:

स्व. विमला वर्मा पुण्यतिथि - कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, महिला सशक्तिकरण में योगदान को याद किया

Seoni 17 May 2026 सिवनी यशो:-  जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में स्वर्गीय सुश्री विमला वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. विमला वर्मा ने अपने कार्यकाल में सिवनी जिले को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें दीं, जिनके कारण उनका नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है।

उन्होंने बताया कि सुश्री विमला वर्मा का जन्म 1 जुलाई 1929 को नागपुर में हुआ था। उनके पिता केपी वर्मा बैरिस्टर थे, जो सेवानिवृत्ति के बाद सिवनी आकर बस गए थे। धार्मिक प्रवृत्ति वाले परिवार से जुड़ी विमला वर्मा ने केवलारी विधानसभा से निर्वाचित होकर राजनीति में महत्वपूर्ण पहचान बनाई।

नरेश मरावी ने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए स्व. विमला वर्मा ने जिले में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए। मध्य एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांधों में शामिल संजय सरोवर परियोजना किसानों के लिए उनका अमूल्य योगदान है। इसके अलावा परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, छात्रावास और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय की स्थापना उनकी दूरदर्शिता का परिणाम है, जो आज भी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

सभा में वक्ताओं ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi की करीबी सहयोगी रहीं स्व. विमला वर्मा ने केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहते हुए महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके प्रयासों से आंगनबाड़ी और पोषण योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर जेपीएस तिवारी, राजा बघेल, मोहन सिंह चंदेल, सुरेंद्र करोसिया, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, श्रीमती सुयोगिता सक्सेना, प्रकाश सूर्यवंशी, यशपाल भलावी, राजिक अकील, मोहन सिंह ठाकुर, एडवोकेट राजगोस्वामी, तनवीर अहमद, फिरोज खान, अशोक कर्वेती, धनंजय सिंह, जितेंद्र सिंह बघेल, ठाकुर जयप्रकाश सिंह, शिवदीप डेहरिया, साजिद खान, रंजीत सिंह परिहार, अदनान खान, सतेन्द्र बघेल, यश यादव, अनुज झारिया और अजय सोनी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://www.gondwanasamay.com/2025/08/blog-post_24.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें