सिवनी में 7 मई को कांग्रेस का चक्का जाम: गेहूं खरीदी समस्याओं को लेकर किसानों के समर्थन में आंदोलन
स्लॉट बुकिंग और सर्वर समस्या को लेकर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों से शामिल होने की अपील
सिवनी किसान आंदोलन – गेहूं खरीदी, स्लॉट बुकिंग और सर्वर समस्या प्रमुख मुद्दे
Seoni 03 May 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 मई 2026 को नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम भोंगाखेड़ा में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में प्रभारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गेहूं उपार्जन में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
स्लॉट बुकिंग और सर्वर समस्या मुख्य मुद्दा
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्लॉट बुकिंग पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी और सर्वर समस्याओं के कारण किसान समय पर पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई झड़प, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी घायल
बारदाना और भंडारण व्यवस्था पर सवाल
आरोप है कि उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं है और फसल के सुरक्षित भंडारण की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े :- “मनरेगा का नाम बदलना गांधी विचारधारा पर हमला: कांग्रेस का आरोप, 21 को सिवनी में धरना”
किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
जिला कांग्रेस ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों से आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
नोट: यह जानकारी कांग्रेस संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।



