मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में 43 शासकीय कर्मचारियों को पीपीओ वितरण, कलेक्टर ने किया सम्मान

शिक्षा विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों को PPO प्राप्त हुआ

Seoni 18 November 2025

सिवनी यशो :-सिवनी में आज एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए 43 कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने PPO वितरित कर सम्मानित किया। पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह सिर्फ विदाई नहीं, बल्कि सम्मान, सेवा और प्रेरणा का अनमोल क्षण था

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिले के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए 43 शासकीय सेवकों को पेंशन पेमेन्ट आर्डर (पी.पी.ओ.) का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी, सहायक पेंशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा पीपीओ वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के शासकीय सेवा के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे भेंट कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवा निवृत्त हुए 43 कर्मचारियों को किया गया पी.पी.ओ. वितरण

कलेक्टर श्रीमती पटले ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के शासकीय सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

पीपीओ प्राप्त करने वाले कर्मचारी

श्रीमती उमा वैस (सहायक शिक्षक),  रामगोपाल नामदेव (शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक), श्रीमती सरला नरेती (प्राचार्य), कौशलचंद ठाकुर (सहायक शिक्षक), कु. अर्जनामति जैन (शिक्षक), गणेश प्रसाद सनोड़िया (सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी), थानसेन शरणागत (सहायक उप निरीक्षक), अनिल कुमार बागर (कम्पाउंडर), राजकुमार शुक्ला (सहायक शिक्षक), दयाराम सिंह ठाकुर (सहायक शिक्षक), यमंदर सिंह सरोते (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), शेरसिंह पटेल (सहायक शिक्षक),  अम्बकेश्वर सिंह (व्याख्याता),  कृष्णकांत सिंह (मानचित्रकार),  लक्ष्मी प्रसाद यादव (वाहन चालक),  गनपतलाल टेंभरे (सहायक शिक्षक), मानसराम उईके (उ.श्रे. शिक्षक), यशवंत राव खोप्रागड़े (सहायक शिक्षक),

सोहनलाल साहू (औषधालय सेवक), अजीत नेती (सहायक शिक्षक),

खेमसिंह ठाकुर (प्रधान पाठक),  नोवद प्रसाद शुक्ला (सहायक शिक्षक),  योगेन्द्र प्रसाद दीक्षित (सहायक शिक्षक),  ठकरसिंह सैयाम (सहायक उप निरीक्षक), 

पुरुषोत्तम नेमा (सहायक शिक्षक),

बिसनलाल तिलेश्वर (सहायक शिक्षक), श्रीमती साधना ताम्रकार (शिक्षक),

अमरलाल चौरसिया (शिक्षक), राजाराम सनोडिया (उपयंत्री), किसनलाल यादव (शिक्षक), गजानंद हनुमत (शिक्षक),

बैताल सिंह बैस (शिक्षक), श्री ओमकार सिंह मानिक (शिक्षक),  वकेस सिंह धुर्वे (शिक्षक),

नीलम सिंह सरोते (सहायक शिक्षक), योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (विकासखंड अधिकारी), संजय प्रकाश तिवारी (प्राचार्य), 

डीलन सिंह बिसेन (प्रधान पाठक),  साबूलाल धुर्वे (शिक्षक),

श्रीमती झामनबाई (सहायक शिक्षक),  प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (प्रधान पाठक) तथा 

छोटेलाल शरणागत (सहायक शिक्षक) को पीपीओ प्रदान किए गए।

https://www.facebook.com/collectorchhindawa/posts/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!