छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनता ढोंंगी हिन्दुओं के प्रपंच से वाकिफ है – प्रेम तिवारी

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी ने प्रियंका गांधी के जबलपुर में हुये कार्यक्रम को बताया कांग्रेस का दुहरा चरित्र

 

सिवनी यशो:- .इच्छाधारी अपना रूप बदलकर भले ही गदाधारी होने का ढोंग करलें लेकिन इनकी कुटिल फितरत ही इनकी पोल खोल देती है। जिस तरह शेर की खाल ओढ़कर भेडिय़ा शेर नहीं हो जाता उसी तरह फसादी खानदान के ढोंगी, दिल में नफरत का असला रखकर हिंदू होने का स्वांग ही रच रहे हैं। भाई कोट के ऊपर जनेऊ पहन कर इच्छाधारी हिंदू बन जाता है तो चुनावी मौसम में बहन भी पीछे नहीं है जो, माँ नर्मदा को आरती समर्पित करने के पहले स्वयं ही आरती ग्रहण कर लेती हैं। हिंदू समुदाय के प्रति इनकी नफरत और घृष्टता किसी से छिपी नहीं है। जनता इन ढोंगियों के हर प्रपंच और छलावे से भलीभांति वाकिफ है। रही बात इनके वादों की तो जिनके इरादे ही कुटिल हों उनके वादे भी धोखे का पिटारा मात्र है।
उक्त आशय की बात पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा आज जबलपुर में श्रीमती प्रियंका वाड्रा (उर्फ स्वंयभू गांधी) के द्वारा नर्मदा आरती के बहाने किए गए प्रपंच पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही गई। श्री तिवारी ने कहा कि जहां जहां चुनाव होते हैं वहां वहां कांग्रेसी वोटों के लिए नये नये हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार और कार्यकर्ता जनसेवा कार्यों मैं जुटे रहते हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं का यही सेवा भाव भाजपा की विजय का सशक्त साधन है।
श्री तिवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बीते 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन 9 वर्षों में तमाम संकटों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
श्री तिवारी ने कहा कि 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था चरामराई हुई थी। भ्रष्टाचार के नए मामले और घोटाले हर दिन सामने आते थे। सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार 2004 से 2014 के बीच देश में 12 लाख करोड़ से अधिक के घोटाले हुए और दुनिया भारत को एक घोटालेबाज देश के रूप में देखने लगी थी। सरकार के कई मंत्री या तो जेल में थे या फिर बेल यानी जमानत पर थे। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद देश को उस स्थिति से बाहर निकाला। कांग्रेस सरकार के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो वह संबंधित व्यक्ति तक आते-आते 15 पैसा ही बचता है। लेकिन हमें गर्व है कि आज अगर हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो उस व्यक्ति तक पूरा एक रुपया पहुंचता है।
श्री तिवारी ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि अर्थव्यवस्था के मामले में देश 11 वें स्थान पर था। मोदी सरकार द्वारा बीते 9 वर्षों में किए गए प्रयासों ने देश को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है।
श्री तिवारी ने कहा कि शपथ ग्रहण के पहले दिन से मोदी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित रही है। इस सरकार के कार्यकाल में गरीबों के जीवन में ऐसे बदलाव आए हैं, जिनके बारे में उन्होंने पहले सोचा भी नहीं होगा। मोदी सरकार देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। पहले जहां बड़ी आबादी को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिलता था, अब 11 करोड़ घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिये गए हैं। मोदी सरकार ने 46 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले और उन्हें बैंकिंग प्रक्रिया से जोड़ा। मोदी सरकार ने देश में 10 करोड़ शौचालय बनाए और 3.5 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान दिए हैं। मोदी सरकार ने 50 करोड़ से अधिक लोगों आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया है।
श्री तिवारी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे बेटियां न सिर्फ बच रही हैं बल्कि पढ़ भी रही हैं और आगे बढ़ भी रही हैं। आज देश की सशस्त्र सेनाओं से लेकर हर क्षेत्र में बेटियां बराबरी से काम कर रही हैं। जिन हितग्राहियों को मुद्रा लोन दिये गए हैं, उनमें 7 प्रतिशत बेटियां ही हैं। दूसरी तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की। बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है और हाल ही में एक करोड़ 25 लाख लाडली बहिनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी पढ़ाई लिखाई और उसकी शादी से लेकर उसके परिवार चलाने तक की चिंता कर रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि, कृषि के क्षेत्र में मोदी सरकार ने बड़ी छलांग लगाई है। पहले कृषि का जो बजट 12 हजार करोड़ रुपये हुआ करता था, वो अब बढ़कर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये हो गया है। मोदी सरकार देश के 11 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दे रही है और अब तक किसान सम्मान निधि के रूप में 2.5 लाख करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं। सरकार ने देश में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 लाख करोड़ का अलग से प्रावधान किया है।
श्री तिवारी ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन सालों में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं, उन्हें देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!