सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज – 1 दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक

द्वारकाशारदापीठ के परम पूज्यनीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगी महत्वपूर्ण बैठक।

🔅 द्वारकाधीश मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर उच्चस्तरीय बैठक

Seoni November 29, 2025

सिवनी यशो:-  सिवनी जनपद में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनने जा रहे
द्वारकाधीश मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए
आगामी 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 3 बजे, शीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम परिसर में उच्चस्तरीय बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

श्री द्वारकाधीश मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम परमपूज्यनीय जगद्गुरु शंकराचार्य  श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के संकल्पानुसार निर्मित किया गया है।
द्वारकाधीश भगवान की दिव्य प्रतिमा जयपुर में विशेष शिल्पकला से निर्मित हो चुकी है।
प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण समारोह 26 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल दशमी) को प्रस्तावित है।

बैठक में महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्णानन्द जी महाराज, ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द जी महाराज,
दंडी स्वामी श्री राघवानन्द तीर्थ जी महाराज सहित कई संत-महात्मा, विद्वान एवं समाज के प्रमुख श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

बैठक के प्रमुख उद्देश्य:

  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कार्यक्रम रूपरेखा सुनिश्चित करना
  • आवास, भोजन, यातायात एवं सेवा समितियों का गठन
  • सांस्कृतिक एवं वैदिक अनुष्ठानों की तैयारी
  • समाज की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करना

📍 बैठक स्थल:

श्री द्वारकाधीश मंदिर, सहज संतोष आश्रम, ग्राम शीलादेही, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश)

✨ यह आयोजन सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का आधार स्तंभ बनने जा रहा है ✨

https://www.rashtriyanagrikparty.com/admin/image/homework/25042602410109%20APRIL%202025%20DAINIK%20AYODHYA%20TIME%20ONLINE%20PDF.pdf

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button