देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

“GST बचत उत्सव से बढ़ेगी खुशहाली, स्वदेशी से बनेगा आत्मनिर्भर भारत : प्रधानमंत्री मोदी”

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा—नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे Next Generation GST Reforms, सस्ती होंगी ज़रूरी चीज़ें और MSME को मिलेगा डबल फायदा

New Delhi 21 September 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से देश में Next Generation GST Reforms लागू होने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने GST बचत उत्सव” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार, किसान, युवा और व्यापारी सभी को सीधा लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब रहेंगे। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएँ जैसे दवाइयाँ, साबुन, ब्रश, पेस्ट, बीमा और खाने-पीने का सामान या तो टैक्स-फ्री होंगे या केवल 5% टैक्स देना होगा। उन्होंने कहा कि “त्योहारों के इस मौसम में हर परिवार की खुशियाँ बढ़ेंगी और सबका मुंह मीठा होगा।”

मोदी ने इस बचत उत्सव को देश की विकास यात्रा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि –

यह कारोबार को आसान बनाएगा, निवेश आकर्षित करेगा और

One Nation-One Tax के सपने को और मजबूती देगा।

प्रधानमंत्री ने MSMEs, लघु और कुटीर उद्योगों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादन को गति दें।

उन्होंने कहा—

“स्वतंत्रता को स्वदेशी से शक्ति मिली थी, समृद्धि भी स्वदेशी से ही मिलेगी।

हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है और गर्व से कहना है—मैं स्वदेशी खरीदता हूं।”

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2169275

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!