प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ”नारी शक्ति संवाद” कार्यक्रम को वर्चुअल करेंगे संबोधित
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा ”नारी शक्ति संवाद” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 6 मार्च बुधवार प्रात: 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सिवनी जिले के हर जनपद क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे इसी के साथ मध्यप्रदेश के 870 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना जाएगा। प्रधानमंत्री जी स्व-सहायता समूह, एनजीओ और भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
शक्ति संवाद कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लता वानखेड़े ने बताया कि मध्यप्रदेश में 870 स्थानों पर महिलाएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनेंगी। मध्यप्रदेश के 298 नगर परिषद, 99 नगर पालिका, 313 विकासखंड और नगर निगम के 160 जोन में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



