मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

टुरिया में 17 अगस्त को होगा विशाल इनामी दंगल, नागपंचमी उत्सव के साथ अमर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

स्थानीय और क्षेत्रीय पहलवानों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर, युवाओं को अखाड़ा संस्कृति से जोड़ने की पहल

टुरिया में दंगल – 17 अगस्त को होगा विशाल इनामी दंगल, नागपंचमी पर जुटेंगे पहलवान

Seoni 10 August 2026
सिवनी यशो:- पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र के टुरिया स्थित शहीद स्मारक में 17 अगस्त को विशाल इनामी दंगल एवं नागपंचमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय गौरव आयोजन समिति, टुरिया एवं राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

यह आयोजन 9 अक्टूबर 1930 को स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति को समर्पित है। आयोजन का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक विरासत और युवाओं को अखाड़ा संस्कृति से जोड़ना है।

टुरिया को बनाया गया गोद ग्राम

राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रोफेसर आई.पी. त्रिपाठी की पहल पर टुरिया को गोद ग्राम घोषित किया गया है। इसी पहल के तहत गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

स्थानीय पहलवानों को मिलेगा मंच

नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले इनामी दंगल में स्थानीय एवं क्षेत्रीय पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन के माध्यम से युवाओं को पारंपरिक कुश्ती, व्यायाम और अखाड़ा संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों का उद्देश्य गांव-गांव में व्यायामशालाएं एवं अखाड़े शुरू कर युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से दृढ़ बनाने की दिशा में काम करना है।

जनजातीय गौरव और युवा शक्ति का बनेगा मंच

आयोजकों के अनुसार दंगल केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह जनजातीय गौरव, सामाजिक एकजुटता और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा।

आयोजन समिति ने स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

तिरंगा रैलियों से गूंज रहा सिवनी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में दिखा राष्ट्रप्रेम और आदिवासी संस्कृति का संगम

आज भाजपा की जिला मासिक बैठक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी देंगे मार्गदर्शन

विश्व शांति और राष्ट्र उन्नति के संकल्प के साथ हुआ रुद्राभिषेक

भोपाल-रीवा समेत चार नई हवाई सेवाओं का आज शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ

https://kushtiwrestling.blogspot.com/2010/02/report-on-vishal-inami-dangal.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!