स्वदेशी वस्तुएं हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल ने किया स्वदेशी संगोष्ठी का शुभारंभ"
भोपाल, 30 अगस्त 2025 भोपाल :-मुख्यमंत्री एवं जनअभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं केवल उत्पाद ही नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, धरोहर और मान-सम्मान का प्रतीक हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया “वोकल फॉर लोकल” अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के बीच हुआ एमओयू
कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित इस राज्य स्तरीय संगोष्ठी में जन अभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के बीच स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वदेशी अभियान के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन भी किया।
स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वदेशी भाव ही सच्ची राष्ट्रसेवा का सहज मार्ग है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि –
वे अपने जीवन में देशी उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विश्व स्तर पर भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ रही है।
पर्यटन, एमएसएमई और रोजगार सृजन पर भी बोले मुख्यमंत्री
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
एमएसएमई और खनन क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं।
रोजगारपरक उद्योग लगाने वाले निवेशकों को भूमि, बिजली, पानी और प्रति श्रमिक ₹5,000 प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
आगामी 25 सितम्बर से मनाया जाएगा ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’
जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने घोषणा की कि –
25 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’ मनाया जाएगा।
परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों से लाखों लोगों को जोड़ा है।
इस बार मिट्टी के गणेश की स्थापना को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
संगोष्ठी में स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधीर दाते,
अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल,
राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम,
जन अभियान परिषद के कार्यपालिक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ सहित अनेक विद्वजन उपस्थित थे।




One Comment