WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनसेवा और विकास भाजपा का मूलमंत्र – राकेश पाल

केवलारी विधायक ने आज पांच महत्वपूर्ण सड़को का किया भूमिपूजन

कान्हीवाड़ा यशो:- शनिवार 30 सितंबर को केवलारी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश पाल सिंह के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र केवलारी में विकास कार्यो की श्रंखला लगातार चल रही है और क्षेत्र में विकास बोल रहा है । मंडल कान्हीवाड़ा के अंतर्गत ग्राम आमाकोला के ग्रामीणों द्वारा ं विगत28 बर्षो से आमाकोला से नरवाखेड़ा सड़क की मांग की जा रही थी, जिससे केवलारी के विधायक ने आज पूरा करते हुये बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को साक्षी बनाते हुये सड़क के निर्माण कार्य का किया। इस सड़क की लंबाई 2.36 किलोमीटर एंव सड़क का निर्माण 329.57 लाख रूपये से होगा।
इसी प्रकार श्री पाल ने शनिवार को ही पलारी मंडल अंतर्गत ग्राम भाटा में बहु प्रतिक्षित मार्ग भाटा से आमाकोला मार्ग का भूमि पूजन ििकया। इस मार्ग मार्ग की कुल लंबाई 3.07 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 273.38 लाख रुपये है । इसके पश्चात ग्राम चावरमारा के बहु प्रतिचित सड़क मार्ग जो कि आजादी के 77 साल तक निर्माण नहीं हुआ था इस मार्ग का भूमिपूजन भी किया गया जो चारवरमारा से भालीवाड़ा तक बनेगा । इसकी लम्बाई 1.2 किलोमीटर हैं । इसकी निर्माण लागत 120.64 लाख रुपये से होगी। श्री पाल ने इस अवसर पर जन सभा को संबोधित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम ही विकास हैं। गांव गांव सड़को का जाल भाजपा की सरकार ने करते हुये विकास की रफ्तार को गति दी है और यह सड़्के हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है । ग्राम डुंडा सिवनी में डुंडा सिवनी से मानेगांव सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया इसकी लंबाई 1.92 किलोमीटर और सड़क निर्माण की लागत 249.18 लाख रुपये होंगी । इसी प्रकार बरसला से ं पलारी पहुँच मार्ग का भूमि पूजन किया। इस सड़क की लंबाई 1.34 किलोमीटर होंगी तथा लागत 156.15 लाख रुपये होंगी ।
विधायक श्री पाल ने कहा कि भाजपा सत्ता में सेवा के लिये आती है और भााजपा आम आदमियों की बेहतरी के लिये लगातार प्रयासरत रहती है । गरीबो के दुख दर्द को समझती है किसानों की जरूरते समझती है ग्रामीण परिवेश की प्राथमिकताएँ और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उनके जीवन को सरल बनाने का नाम ही भाजपा है । श्री पाल ने कहा कि मध्यमवर्गी परिवार से संबंध रखने वाले हमारे जननायक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे सभी जानते है कि वे रेल्वे स्टेशन में चाय बेचते थे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज जी कृषक पुत्र है । उन्हें देश के हालत और गरीबो किसानों मजदूरों की समझ है उनके जीवन को सरल और सुखमय बनाने के लिये सैकड़ो कल्याण कारी योजनाएँ बनने के साथ तेजी से चातुर्दिक विकास को अंजाम दिया है । श्री पाल ने कहा कि उसी का परिणाम है कि गरीब व्यक्ति भी प्राइवेट हॉस्पिटल में 5 लाख रुपये तक मुफ्त ईलाज करवा सकता हैं। सभी के आज बैंको में जन धन खाते हैं। पक्के मकान भारतीय जनता पार्टी दे रही हैं। घर घर शौचालय बनवाकर महिलाओं के सम्मान को भाजपा की सरकार ने बनवाने का अभियान चलाया ं।
श्री पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों को इनके खाते में लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये डाले जा रहे हैं जो भविष्य में बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी जाएगी। लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर हमारी सरकार दे रहीं हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बच्चियों को उनके जन्म से विवाह तक का खर्च उनके मामा शिवराज सिंह चौहान जी उनकी पढ़ाई,लिखाई,बस्ते एंव उनकी ड्रेस का खर्च बहन कर रहे हैं। आज बच्चिया किसी के ऊपर बोझ नहीं है । आयोजित कार्यक्रमो ंमें बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!