WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनीहेल्थ

सांस्कृतिक आयोजन के साथ गणपति को दी विदाई

श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने विशेष ड्रेस कोड में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा,गणपति के लगाए जयकारे

मण्डला यशो:- दस दिनों तक गणेशोत्सव की धूम से नगर गणपति के जयकारों से गूंज उठा ,इसके पश्चात गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा ,इसी तारतम्य में श्री झूलेलाल गणेशोत्सव समिति सुभाष वार्ड मंडला के द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकला गया,समिति के द्वारा रोजाना विविध आयोजन किए गए जिसमें बच्चों,महिलाओं के लिए चेयर रेस,लेमन रेस, मटकी फोङ,स्लो साइकिल रेस एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ,इसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया इसमें सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न आयोजन में बेहतर प्रस्तुति दी और कार्यक्रम को सफल बनाया, विसर्जन शोभायात्रा में विशेष ड्रेस कोड निर्धारित रहा जिसमें महिलाओं, बालिकाओं ने रेड यलो ड्रेस कोड में धार्मिक गीतों में झूमते हुए गणपति के जयकारे लगाए और अगले बरस जल्दी आने के लिए कामना की,इस दौरान नाच गायन की शानदार प्रस्तुति में महिलाओं एवं बच्चों का विशेष उत्साह देखा गया।समिति के द्वारा प्रतिवर्ष तरह तरह के सराहनीय आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें सभी शामिल जनों का उत्साह वर्धन हो रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!