सिवनीहेल्थ

पल्स पोलियों अभियान, तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत

पल्स पोलियों अभियान को लेकर स्वास्थ विभाग गंभीर :  रविवार से हुई तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत

पल्स पोलियों अभियान, तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत - Seoni News

छपारा यशो:- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (National Pulse Polio Campaign) जो 23 जून से 25 जून तक आयोजित किया जा रहा हैं, इसको लेकर नगर के स्वास्थ कर्मी सजग रूप से अभियान को सफल बनाने हेतु पूरा प्रयास कर रहे हैं, इसके अंतर्गत गत दिवस शनिवार को जागरूकता रैली (awareness rally) नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग पर नारे लगाते हुए निकली, उक्त रैली में पल्स पोलियो अभियान के नारे, दो बूँद जिन्दगी के लिए (two drops for life) , गर एक भी बच्चा छुटा,तो फिर सुरक्षा चक्र टूटा, दो बूँद दवा, पोलियो रोग हवा,,अपने बच्चे को बूथ पर लाओ,पोलियो की दो बूँद दवा पिलाओ, जब जन मानस जाग गया,तो पोलियो देश से भाग गया, अब हमने यह ठाना हैं पोलियो रोग भगाना है,अपने बच्चे को पोलियो बूथ पर लाओ, और जीवन भर पोलियो रोग से मुक्ति पाओ, स्वास्थ कर्मियों द्वारा लगाकर आम जन मानस को जागरूक किया गया।

पल्स पोलियों अभियान, तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत - Seoni News

वही रविवार सुबह इस अभियान की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत नगर के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोलियों की दवा पिलाने की व्यवस्था की गई, साथ नगर के स्वास्थ केंद्र में बी एम ओ डॉक्टर टी एस इनवाती (BMO Dr T S Inwati) ने जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े  (janapad adhyaksh sadam sinh barakade) नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल (City Council President Nisha Patel) उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह, चक्रेश सिंह की उपस्थिति में जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
वहीं बीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पोलियो वायरस (polio virus) पुन: आने के खतरे को देखते हुए ,समुदाय में पोलियो के विरुद्ध प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाएं रखने की दृष्टि से, भारत शासन के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार जीरो से पांच साल के सभी बच्चों को पिलाई जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button