शिकायतों का त्वरित समाधान, खाद-बीज उपलब्धता और राजस्व कार्यों में गति लाने के निर्देश
सीएमओ और जनपद सीईओ समय सीमा में कार्य पूर्ण करें - जिला कनेक्टर ने दिये निर्देश
Seoni, 28 July 2025
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने समस्त विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्ट सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, सभी विभाग प्रमुख और खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
यह भी पढ़े :-गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच
शिकायतों का संतोषजनक निराकरण प्राथमिकता
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर जैन ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री कार्यालय, आयोगों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि:

50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर हल किया जाए।
संबंधित विभाग संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें ताकि शिकायतें दोबारा ना लौटें।
पत्र व्यवहार में लापरवाही न बरती जाए।
यह भी पढ़े :- यूरिया वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे एसडीएम मिश्रा
ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा की
जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तर पर समग्र ई-केवायसी, धरती आबा अभियान, और हितग्राही पहचान प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी दी।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि:
समग्र आईडी अपडेट की जाएं, पलायन कर चुके परिवारों की आईडी हटाई जाए।
नवीन पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड व पीएम आवास जैसी योजनाओं में जोड़ा जाए।
संबंधित सीएमओ और जनपद सीईओ समयसीमा में कार्य पूर्ण करें।
खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण पर विशेष जोर
कृषि विभाग के अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि:
किसानों की मांग के अनुसार यूरिया और अन्य उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
नैनो यूरिया और वैकल्पिक उर्वरकों की जानकारी खेत स्तर तक पहुंचे।
जे-फॉर्म पोर्टल पर अधिकतम कृषक एवं यंत्र प्रदाताओं का पंजीयन कराया जाए ताकि कृषि यंत्र किराए पर उपलब्ध हो सकें।
राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण आवश्यक
कलेक्टर जैन ने न्यायालयीन कार्यों की अनुभागवार समीक्षा करते हुए कहा:
सीमांकन, बंटवारा, फॉर्मर रजिस्ट्री और अभिलेख दुरुस्ती जैसे मामलों को शीघ्र निपटाएं।
तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने क्षेत्रों में निरीक्षण, खाद्यान्न दुकानों, उपार्जन केंद्रों और विद्यालयों का सतत मूल्यांकन करें।
राजस्व वसूली की गति बढ़ाई जाए।
पेंशन प्रकरण 6 माह पूर्व भेजें
कलेक्टर ने विभागवार लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि:
सेवा निवृत्त कर्मियों के प्रकरण सेवानिवृत्ति से 6 माह पूर्व पेंशन कार्यालय भेजे जाएं।
आपत्ति वाले मामलों में शीघ्र सुधार कर दोबारा प्रस्तुत करें।
धरती आबा अभियान की समीक्षा
कलेक्टर जैन ने बताया कि अधिसूचित ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को आवश्यक योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। इसमें:
राशन कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
आयुष्मान कार्ड
प्रधानमंत्री आवास योजना आदि शामिल हैं।



