देश विदेशबालाघाटमध्यप्रदेश

बालाघाट के राजबहादुर उर्फ बांग ची को भारत छोडऩे का हो सकता है आदेश 

Balaghat 15 May 2025 
बालाघाट यशो:- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पिछले 50 सालों से चीनी सैनिक 85 साल के वांग ची रह रहे हैं । अब उन्हें भारत छोडऩे के आदेश प्राप्त होने का डर सता रहा है । उनके वीजा का समय समाप्त हो गया है. अब माना जा रहा है कि कभी भी उन्हें देश छोडऩे का फरमान आ सकता है. दरअसल, वांग ची को भारत सरकार की ओर से वीजा रिन्यू करने का मैसेज आया है । 
दरअसल 1963 में भारतीय सुरक्षा बल ने उन्हें जासूसी के आरोप में अरूणांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था वांग ची ने आठ साल जेल में काटने के बाद भारत में रहने का निर्णय लिया और उन्होंने बालाघाट में पनाह ली तथा एक महिला से विवाह कर परिवार बसा लिया । बांग ची पिछले पचास साल से रह रहे है । यहाँ उन्होंने अपना नाम राज बहादुर रख लिया है। 
 वांग ची के बेटे विष्णु का कहना है कि उनके पिता को हाल ही में एफआरओ में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है । उनके परिवार ने बताया है कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण उन्होंने चीन के एंबेसी में लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई नहीं किया था । 
वांग ची के बेटे विष्णु को डर है कि उनके पिता को भारत छोडऩे के लिए मजबूर किया जा सकता है, जहां उन्होंने काफी समय बिताया है. परिवार को अब लॉन्ग टर्म वीजा का इंतजार है ताकि पिता डिपोर्ट होने से तो बच जाएं साथ ही वे अपनी जिंदगी के आखिरी पल चीन में बिता सकें जहां उनका जन्म हुआ है ।  बेटे का कहना है कि हम चाहते हैं कि पिता चीन में शांति से रहें, लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि वह हमारे पास ही रहे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!