छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

मोदी सरकार के 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और सुरक्षा को मिली नई परिभाषा : राकेश सिंह

छिंदवाड़ा में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, पत्रकार वार्ता में गिनाईं ऐतिहासिक सफलताएं

Chhindwara 12 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया।

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया।

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत अपनी और पाकिस्तान दोनों की शक्ति का परीक्षण का परीक्षण कर लिया।

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2 सौ वर्षों तक जिस इंग्लेंड ने हमारे देश पर राज किया उसे पीछे छोड़कर हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार कम हो गया।

आई एम एफ और यू एन पी डी जैसे वैश्विक संस्थानों ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक 1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए 12 करोड़ शौचालयों ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक राजा कमलेश शाह, जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, रमेश पोफली, जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम टीकाराम चंद्रवंशी, महापौर विक्रम अहाके, पूर्व विधायक नत्थन शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया जिला सहसंयोजक संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम राजेश सिंह बैस, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!