छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जिला कांग्रेस ने विमान हादसे के दिवंगत यात्रियों को दी श्रद्धांजलि

कमलनाथ व नकुलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया

Chhindwara 12 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद  नकुलनाथ ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहन दुख व्यक्त किया। नेताद्वय ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि विमान हादसे का समाचार स्तब्ध व विचलित करने वाला है। हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों को ईश्वर श्री चरणों में स्थान दें साथ ही घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। शोकाकुल परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
नकुलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि एयर इंडिया का विमान हादसा हृदय विदारक है। घायल शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ हों, जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति व दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!