धर्मसिवनी

रामदल आज नगर को स्वर्ग रथ समर्पित करेंगा 

सिवनी यशो:- श्री रामदल समिति द्वारा निर्मित किया गया स्वर्ग रथ आज नगर वासियों को समर्पित किया जावेगा।
           ज्ञात है कि अपने सेवा के निराले कार्यो के लिए विख्यात श्री रामदल समिति जो मुख्य रूप से दशहरा पर्व का आयोजन करती है और  उस आयोजन से बची राशि का उपयोग ग्रीष्मकालीन शीतल पेयजल, मंदिर जीर्णोउद्धार, मोक्षधाम शेडनिर्माण, गार्डन के रखरखाव की जिम्मेदारी बाखूबी निभाते हुए विभिन्न सेवा कार्यो में करती है।
            सेवा के इन्ही कार्यो को आगे बढ़ाते हुए, श्री रामदल समिति द्वारा स्वर्ग रथ नगर वासियों को समर्पित किया जा रहा है यह स्वर्ग रथ आमजन को जानकारी देने हेतु रामधुन करता हुआ आज गुरुवार 25 जुलाई को नगर भर्मण करेगा तथा अगले दिन से जहाँ भी इस स्वर्ग रथ की आवश्यकता हो नगरवासी इन नम्बरो (9424654001, 9425873785, 9425821630, 9424966644)में संपर्क कर यथा स्थान स्वर्ग रथ समय पर बुलवाया जा सकेगा।
            मोक्षधाम के इस पुनीत सेवा कार्य में समिति द्वारा एक उप समिति गठित की जा रही है जिसका सदस्यता शुल्क 200/- प्रतिमाह है, इस राशि से मोक्षधाम के विकास कार्यो को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु सहयोग मिलेगा, जो भी व्यक्ति मोक्षधाम सेवा कार्य समिति का सदस्य बनाना चाहता हो वह भी उक्त नम्बरो में संपर्क कर सेवा के इस अभियान से जुड़ सकता है 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!