WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

धूमधाम से निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, आज भंडारा

सिवनी यशो:- मुख्यालय के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से मंगलवार की शाम भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूम-धाम से निकाली गई।रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ की बहिन सु

भद्रा व भाई बलराम की झांकी भी शामिल रही।वहीं 21 जून को शाम चार बजे से भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।
जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधक सुनील राव पवार ने बताया है कि रथयात्रा सुभाष वार्ड स्थित जगन्नाथ मंदिर से बालरूप हनुमान मंदिर, सुभाष वार्ड, सुनारी मोहल्ला, शुक्रवारी राम मंदिर, काली चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर, गणेश चौक, जैन मंदिर के सामने से फिर शुक्रवारी होते हुए नेहरू रोड, कृष्ण मंदिर, दुर्गा चौक, मठ मंदिर होते हुए छिंदवाड़ा चौक से लखनवाड़ा घाट पहुंची।यहां वैनगंगा नदी तट में पूजन-अर्चन बाद देर रात रथयात्रा वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।रथयात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की आरती व पूजन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!