WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अधिवक्ता संघ के निर्वाचन में रवि गोल्हानी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

सिवनी यशो: – जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के द्विवर्षीय वर्ष 2023-25 के लिये 23 सितंबर को संपन्न प्रतिष्ठा पूर्ण निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर पुन: अधिवक्ता रवि गोल्हानी निर्वाचित हुये । उपाध्यक्ष पद पर  शिशुपाल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुये । सचिव पद के लिये रितेश आहूजा अपने प्रतिद्वंदी को हराकर निर्वाचित हुये इसी प्रकार सहसचिव पद पर मनोज हरिनखेडे ,कोषाध्यक्ष पद पर नवल सोनी, तथा पांच कार्यकारिणी सदस्य क्रमश: ऋषभ जैन,सतेन्द्र ठाकुर,अशरफ ,विपुल बघेल, एवं प्रवीण चौहान निर्वाचित हुए है।
यहां बात दें कि जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के द्वि-वर्षीय कार्यकाल के लिए निर्वाचन के लिये शनिवार 23 सितंबर को मतदान हुआ । जिला अभिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी मुकेश अवधिया, मनोज प्रजापति ने जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करायी। शनिवार को हुये मतदान के बाद देर रात्रि तक मतगणन का कार्य हुआ । यहां अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें राजेंद्र सिंह सिसोदिया, हेमलता जैन, रवि कुमार गोल्हानी, प्रभुदयाल सनोडिय़ा, आमिर खान एवं रामभुज बघेल शामिल रहे।
सचिव पद के लिए रितेश कुमार आहूजा, अवधेश कुमार तिवारी और योगेंद्र योगी चुनावी मैदान में उम्मीदवार थे सह सचिव पद के लिए लक्ष्मीकांत बघेल और मनोज हरिनखेड़े मैदान में थे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार रहे इनमें नवलकिशोर सोनी, आशीष गोविंद माहुले एवं धनंजय पाठक शामिल थे।
इसी तरह कार्यकारिणी पद के लिए 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में क्रमश: सतेंद्र सिंह ठाकुर, मोहनलाल सनोडिय़ा, प्रवीण सिंह चौहान भूरा, आशीष सोलंकी, विपुल बघेल, अशरफ खान, ऋषभ जैन, राजीव पाठक शामिल थें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!