धर्मसिवनी

सावन के पवित्र 47वें शनिवार को भक्ति मय सुंदरकांड का पाठ संपन्न

भक्तिभाव से भरे युवाओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में की सहभागिता

   सिवनी यशो :- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर (Shri Ma Adishakti Jwala Devi Siddha Peeth Temple) में श्रावण माह के पवित्र शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति ने सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया।

       यहां यह उल्लेखनीय है कि  ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा लगातार 47 सप्ताह से हर शनिवार शाम 6:00 बजे किया जा रहा है और यह क्रम निरंतर जारी है।

भक्तिमय सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा के पाठ एवं इसके पश्चात महा आरती का आयोजन कर रहे है । इन युवाओं की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।

 

   मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को राजा बघेल  बरघाट नाका निवासी यजमान रहे। नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । हनुमान जी के प्रति बढ़ रही श्रद्धा युवाओं को भटकाव से बचाने में सहायक होगा । पिछले 47 सप्ताह से युवाओं का सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है और हर शनिवार को युवाओं की संख्या में वृद्धि एक अच्छा संकेत है ।

   भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।
आने वाले शनिवारों श्रावण मास का धार्मिक महत्व रहेंगा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!