WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

55000 कर्मचारियों का न इस्तीफा लिया गया और मांगे भी नहीं मानी

सिवनी 19 मई 2023
सिवनी यशो:- बीते दिवस 19 मई को नीलम पार्क भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने सिवनी जिले से भी 472 सहकारी समिति कर्मचारी बड़ी ही आशा उम्मीद के साथ पहुँचे थे कि आज इनकी वर्षो से लंबित वेतन विसंगति माँग पूरी हो जायेगी। नीलम पार्क में प्रदेश के 52 जिलों से भारी तादाद में समिति कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक इस्तीफा देने हेतु पहुँचे थे परंतु शासन की और से कोई भी अधिकारी / नेतागण नीलम पार्क भोपाल नहीं पहुँचे जिससे एक बार फिर रात भर जागकर भरी धूप में भूखे प्यासे दूर दराज से पहुँचे सहकारी समिति कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी व उन्हें बिना आदेश प्राप्ति के बैरंग ही अपने घर पहुँचना पड़ा।

शासन ने नही लिया इस्तीफा आंदोलन निरंतर जारी रहेगा

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ अपनी 02 सूत्रीय न्यायोचित जायज माँगो को लेकर निरंतर अनिश्चितकालीन 15 दिन से हड़ताल पर रहने के बाद भी शासन द्वारा उनकी माँग को तवज्जो नही दिया गया। शासन की दुष्नीति के विरोध में समस्त सहकारी समिति कर्मचारियों ने शासन को इस्तीफा देने हेतु स्व हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी तैयार कर लिया था परंतु शासन की और से कोई प्रतिनिधि आंदोलन स्थल नीलम पार्क भोपाल न पहुँचने के कारण उनका इस्तीफा शासन के हाथों तक नही पहुँचा और न ही उनकी माँग पूरी हुई ऐसी स्थिति में प्रदेश महासंघ के आह्वान पर सभी संभागीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियो ने निर्णय लिया है कि जब तक हमारी माँगे पूरी नही होती तब तक आंदोलन यथावत जारी रहेगा।

प्रदेशाध्यक्ष 55000 सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा दिए गए इस्तीफे शासन को सौंपने की करेंगे कार्यवाही

शासन द्वारा अपने किसी अधिकारी / नेतागण को आंदोलन स्थल नीलम पार्क भोपाल न भेजने के कारण 55000 सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा अपने इस्तीफे महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष को सौंप दिए है, सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा दिये गए इस्तीफे शासन को सौंपने की कार्यवाही मध्यप्रदेश सहकारी समिति महासंघ प्रदेशाध्यक्ष कुँवर बी.एस.चौहान करेंगे।

म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष वंशीलाल ठाकुर ने बताया कि उनकी उचित मांगों को विगत दस वर्षों से अनसुना किया जा रहा है। जबकि अल्पवेतन प्राप्त करने वाला कर्मचारी 12-12 घण्टे काम कर रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते अब परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। 6 मई से महासंघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है। उन्होंने अपनी दो सूत्रीय मांगों को प्राथमिकता देते हुये बताया कि वर्ष 2019 में जारी पैक्स सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू किया जावे, पैक्स सहकारी संस्थाओं समस्त कर्मचारियों को सम्मिलित किया जाये। दूसरी मांग प्राइवे उपभोक्ता भंडार, स्वसहायता समूह, वन समिति आदि को खाद्यान्न वितरण कमीशन 200 रुपये प्रति क्विंटल, सीजन 02 किलो प्रति क्विंटल किये जाने की मांग रखी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!