मध्यप्रदेशराजनीति
रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग का दायित्व
भोपाल – मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में कुछ दिनों पूर्व हुये संक्षिप्त मंत्रीमंडल विस्तार में शामिल हुये रामनिवास रावत को राज्य शासन ने वन एवं पर्यावरण विभाग का दायित्व सौंपा है। इसकी सूचना मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। यह मंत्रालय अभी तक नागर सिंह चौहान के पास था अब नागर सिंह चौहान को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का दायित्व रहेगा।
यहाँ बता दें कि रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये थे ।



