छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सेवा निवृत अधिकारी – कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा नवीन सदस्यता प्रभारी ने दिलाई सदस्यता

सेवा निवृत अधिकारी - कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की - Seoni News

सिवनी यशो:- भाजपा की रीति नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या सेवा निवृत अधिकारी – कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान भाजपा नवीन सदस्यता अभियान के प्रभारी सुजीत जैन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष राजस्व विभाग से सेवा निवृत डी एस तेकाम तहसीलदार प्रभाशक, सेवा निवृत अधीक्षक ठाकुर अशोक कुमार , उच्चश्रेणी लिपित चंद्रपाल सिंह नाविक सहित सैकड़ो सेवा निवृत कर्मचारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गयी ।सदस्यता ग्रहण के दौरान सभी नवीन सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि भाजपा के साथ रहकर हम राष्ट्रहित के हर कार्य में अपनी भूमिका निभाएंगे भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा राष्ट्र के लिये किये जा रहे सभी कार्यो, निर्णयों एवं विश्व पटल पर भारत को शक्तिशाली रूप से स्थापित करने के लिये उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों से हम सभी गौरांवित है । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सदस्यता प्रभारी सुजीत जैन द्वारा सभी नये सदस्यों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका भाजपा परिवार में सम्मान किया गया एवं वहाँ उपस्थित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकत्र्ताओं ने उन्हें बधाईयाँ व शुभकामनाएँ दी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button