सिवनीमध्यप्रदेश

केवलारी में संघ की प्रमुख जनगोष्ठी, संस्कृति और राष्ट्रवाद पर हुआ मंथन

डॉ. पवन स्थापक बोले – विश्व गुरु बन रहा भारत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनगोष्ठी केवलारी में आयोजित, डॉ. पवन स्थापक ने हिंदू एकता पर दिया जोर

सिवनी यशो :- केवलारी Rashtriya Swayamsevak Sangh के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत प्रमुख जनगोष्ठी का आयोजन 3 मई को Atal Palace में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Pawan Sthapak उपस्थित रहे, जो सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष एवं Devaji Netralaya के संचालक हैं।

कार्यक्रम में संघ की ओर से संजय अग्रवाल खंड संघ चालक पलारी, नंद कुमार तिवारी खंड संघचालक उगली, बालगोविंद पाठक कार्यक्रम संयोजक, लालसिंह जंघेला सह जिला कार्यवाहक, संदीप बघेल इकाई खंड विस्तारक एवं नरेंद्र मालवीय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनगोष्ठी केवलारी में आयोजित,उपस्थित प्रबुद्धजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनगोष्ठी केवलारी में आयोजित, डॉ. पवन स्थापक ने हिंदू एकता पर दिया जोर

हिंदू एकता और संस्कृति पर दिया विशेष जोर

मुख्य वक्ता डॉ. पवन स्थापक ने लगभग एक घंटे के उद्बोधन में कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा विश्वभर में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी देशों में भी अब कृष्ण जन्माष्टमी और रामनवमी जैसे पर्वों का उत्साह बढ़ रहा है तथा भारत को विश्व गुरु के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से शाखाओं के माध्यम से हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। डॉ. स्थापक ने बताया कि संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र निर्माण, श्रेष्ठ चरित्र निर्माण और भारत माता की आराधना जैसे सिद्धांतों के आधार पर की थी।

प्रबुद्धजनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें पंडित दामोदर शुक्ला, डॉ. अविनाश तिवारी, सचिन अवधिया, सतीश राय, रमाशंकर महोबिया, प्रदीप तिवारी, पवन यादव अधिवक्ता एवं अशोक बंदेवार जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।

📲 अब खबरें सीधे मोबाइल पर!

https://t.me/yashonnati_news

👉 Telegram Join करें:

🚨 Fast • Accurate • Local News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button