सिवनी
Trending

गणित विषय के शिक्षक संतोष कुमार जुम्हारे का ट्रांसफर रोकने ग्रामीण पहुँचे सहायक आयुक्त कार्यालय

छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के पक्ष में जताया विरोध

Seoni, 28 July 2025
सिवनी यशो (छपारा) :- आदिवासी विकासखंड छपारा के पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, देवगांव के गणित शिक्षक संतोष कुमार जुम्भारे के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को दर्जनों ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएँ सहायक आयुक्त कार्यालय पहुँचे। दो वाहनों में भरकर आए छात्र एवं अभिभावकों ने शिक्षक का स्थानांतरण रोकने की माँग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

छात्र हितों की अनदेखी का आरोप

छात्रों ने बताया कि शिक्षक श्री जुम्भारे द्वारा गणित विषय की पढ़ाई बड़े लगाव और रुचि से कराई जाती है। लेकिन बिना किसी तथ्यात्मक जांच के, सिर्फ एक झूठी शिकायत के आधार पर उनका तबादला कर दिया गया। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़े :-
सफलता की कहानी : दिल्ली विश्वविद्यालय में चयनित रंजीत यादव – प्रेरणादायक कहानी

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के अधिकांश शिक्षक समय पर नहीं आते, लेकिन श्री जुम्भारे अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाते हैं। वे सिर्फ शिक्षक नहीं बल्कि छात्रों के हितैषी और मार्गदर्शक हैं। यदि स्थानांतरण वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़े :-
प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुपर 100 योजना – देश के श्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश हेतु नि:शुल्क कोचिंग

विद्यालय प्राचार्य ने भी की शिक्षक की प्रशंसा

विद्यालय प्राचार्य ने दैनिक यशोन्नति से बातचीत में कहा कि –

“श्री जुम्भारे एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक हैं। मैं स्वयं अधिकारियों से निवेदन कर चुका हूँ कि उनका स्थानांतरण रोका जाए।”

सहायक आयुक्त का आश्वासन

सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि —

“हम इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं। स्थानांतरण आदेश की समीक्षा की जाएगी और यदि अनियमितता पाई जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई कर शिक्षक को यथावत रखा जाएगा।”

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/07/3.pdf”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button