नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद ‘रोही मासब’ का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
अंतिम यात्रा बुधवार, 24 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे अकबर वार्ड स्थित उनके निज निवास से कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम निकलेगी
Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी जयदेव जी रोही का आज मंगलवार को शाम 5:45 बजे 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। वे नगर में स्नेहपूर्वक ‘रोही मासब’ के नाम से जाने जाते थे।
श्री रोही वर्ष 1964 में पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी के प्रथम शिक्षाविद के रूप में सेवारत रहे और उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन में अनुशासन, सादगी और ज्ञान के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों को दिशा दी। शिक्षा जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
स्व. श्री जयदेव रोही अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे विजय रोही (पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेवारत) एवं संजय रोही (कलेक्ट्रेट कार्यालय में सेवारत) के पिता थे।
उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 24 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे अकबर वार्ड स्थित उनके निज निवास, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे कात्यायनी मंदिर के पास से प्रारंभ होगी।
अंतिम संस्कार कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।
नगर के सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जयदेव रोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।


