राजनीतिसिवनी

सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन 12 नवंबर को

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 12 नवंबर 2025 को होने वाले सिवनी दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।
पूरा सिवनी शहर इस तरह तैयार हो रहा है मानो कोई “मेगा इवेंट” आयोजित होने जा रहा हो।

भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री के काफिले और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे से अगले आदेश तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यह व्यवस्था पूरे दिन लागू रहेगी।

 इन मार्गों पर रहेगा सबसे अधिक दबाव

प्रशासन ने कहा है कि इन रूट्स पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए नागरिक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं—

  • रायल लॉन से बीझावाड़ा रोड

  • डालडा फैक्ट्री रोड

  • सर्किट हाउस से बाहुबली चौक

  • बवरिया रोड

  • जे.डी. कॉलोनी क्षेत्र

यातायात विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जरूरी कार्य पर ही घर से निकलें और Google Maps/नेविगेशन ऐप का उपयोग करें।

 बस संचालन व पार्किंग की विशेष व्यवस्था

 बरघाट, केवलारी मार्ग से आने वाली बसें

वाया वायपास – डालडा फैक्ट्री तिराहा – कोहका तिराहा – बीझावाड़ा रोड – पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पार्किंग

 कुरई, सुकतरा मार्ग से आने वाली बसें

वाया खैरीटेक वायपास – कोहका तिराहा – बीझावाड़ा रोड – डालडा फैक्ट्री तिराहा – पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पार्किंग

 लखनादौन, छपारा, बंडोल मार्ग से आने वाली बसें

वाया महर्षि विद्या मंदिर तिराहा – वायपास – मेडिकल कॉलेज चौक – बीझावाड़ा रोड – डालडा फैक्ट्री – पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पार्किंग

 लखनवाड़ा, कालीरात मार्ग से आने वाली बसें

वाया एनएच वायपास – नगझर – महर्षि विद्या मंदिर तिराहा – मेडिकल कॉलेज चौक – बीझावाड़ा रोड – डालडा फैक्ट्री – पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पार्किंग

चार व दो पहिया वाहनों के लिए रूट

  • सभी वाहन रायल लॉन के पास से प्रवेश करेंगे।

  • वाहनों की पार्किंग न्यू लाइफ हॉस्पिटल पार्किंग स्थल में होगी।

  • वीआईपी ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहन भी वहीं पार्क किए जाएंगे।

 कार्यक्रम के बाद वाहन निकासी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सभी वाहन — बसें व निजी वाहन — अपने मूल रूट से ही वापसी करेंगे, ताकि कोई जाम की स्थिति न बने।

 प्रशासन की जनता से खास अपील

  • भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचें

  • अनावश्यक यात्रा न करें

  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें

  • वाहन पार्किंग नियमों का सम्मान करें

प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

 सिवनी की पहचान – “शांत, सुव्यवस्थित और विकासशील शहर”

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री का दौरा सिवनी के लिए गौरव का अवसर है।
हर नागरिक का सहयोग ही इस कार्यक्रम को सफल बनाएगा।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C3%8E%C2%B3%C2%B4&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=11/11/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button