सिवनी

वरिष्ठ पत्रकार रफीक खान तीसरी बार बने श्रमजीवी पत्रकार संघ छपारा के ब्लॉक अध्यक्ष

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला सम्मान — रफीक खान पर फिर जताया गया भरोसा

वरिष्ठ पत्रकार रफीक खान तीसरी बार बने श्रमजीवी पत्रकार संघ छपारा के ब्लॉक अध्यक्ष

छपारा। पत्रकारिता जगत में विश्वास, निर्भीकता और जनसरोकारों की मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रफीक खान को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने से पत्रकार साथियों में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर, संभागीय अध्यक्ष मनीष जैन की सहमति से तथा जिला अध्यक्ष कृष्णनंदन श्रीवास्त्री की अनुशंसा पर जिला महासचिव कन्हैया प्रजापति ने रफीक खान को
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
की ब्लॉक इकाई छपारा का अध्यक्ष घोषित किया।

रफीक खान वर्तमान में देशबंधु, जबलपुर के छपारा संवाददाता हैं। उन्होंने लंबे समय से क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, आम जनता की परेशानियों और प्रशासनिक लापरवाहियों को प्रमुखता से उजागर किया है।

🖊️ निष्पक्ष • निर्भीक • निडर पत्रकारिता
इन्हीं मूल्यों के कारण रफीक खान को क्षेत्र में एक जिम्मेदार और विश्वसनीय पत्रकार के रूप में जाना जाता है।

अध्यक्ष बनने पर रफीक खान ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, संभागीय अध्यक्ष मनीष जैन, जिला अध्यक्ष कृष्णनंदन श्रीवास्त्री एवं जिला महासचिव कन्हैया प्रजापति के प्रति आभार व्यक्त किया।

🎉 उनके पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!