WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममंडलामध्यप्रदेशसिवनी

चार दर्जन गौवंश की क्रूरता पूर्वक हत्या, सनातन समाज में गुस्सा

धूमा एवं धनौरा क्षेत्र में गौवंश के चार दर्जन शव मिलने से जिले में सनसनी

सिवनी यशो: – जिले में गौवंश के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला समाचार सूत्रों के हवाले से प्राप्त हो रहा है । सोशल मीडिया में भी गौवंश की निर्मम हत्या की तीखी निंदा हो रही है । जानकारी के अनुसार जिले के धूमा एवं धनौरा क्षेत्र में लगभग चार दर्जन गौवंश को मार दिया गया है। इन मृत गौवंश के मारने के लिये उनकी गर्दन आधी काटी गयी है और दोनों ही स्थानों में गौवंश के मिले मृत शवों की की गर्दन कटी हुई है । इतनी बड़ी संख्या में गौवंश की हत्या से जिले में सनसनी और गुस्सा देखा जा रहा है ।

चार दर्जन गौवंश की क्रूरता पूर्वक हत्या, सनातन समाज में गुस्सा - Seoni News

जानकारी के अनुसार धूमा थाना क्षेत्र के गरगठिया के जंगल में २8 गौवंश की मार दिये गये है जिसमें 18 गाय एवं 10 बैल बताया जा रहा है वहीं धनौरा थाना क्षेत्र के सुनवार चौकी के अंतर्गत पिंडरई के पास बैनगंगा नदी में 19 गौवंश मरे हुये प्राप्त हुये है जिसमें 01 गाय एवं 18 बैल है ।

गौंवंश की हत्या की इतनी बड़ी संख्या में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पशुचिकित्सक सहित अन्य संबंधित विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ घटना स्थलों पर पहुँचे अैर मृत पशुओं का परीक्षण कर अंतिम संस्कार आनन फनन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है । जिन दोनों स्थानों में मृत गौवंश मिले है वहाँ पत्रकार सहित अन्य किसी को जाने से माना किया जाते रहा ।

पशुचिकित्सक का कहना है कि गोवंश की हत्या दो दिन पूर्व धारदार हथियार से किया जाना प्रतीत होता है।

इस.तरह की घटना से पुलिस विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और और दोषियों. को शीघ्र पकडऩे की बात कही है।

घटना की जानकारी पूरे जिले में आग की तरह फैली आमजनता इस घटना के संबंध में अनेक तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रही है ।
माना जा रहा है कि पिछले दिनों मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या से जुड़े मामले पर हुई बड़ी कार्यवाही से इस घटना का संबंध हो सकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!